WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

कांग्रेस सत्ता में आई तो बंद कर देगी लाडली बहना योजना, पिपरिया में बोले शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्र में 10 CM राइज स्कूल खोलने का किया वादा

मेरे खिलाफ सारे गुंडे एकजुट हो गए बोले भाजपा प्रत्याशी,जिला भाजपा अध्यक्ष व चुनाव प्रभारी की रणनीति से भाजपा हुई मजबूत

2173
WhatsApp Image 2023 11 15 At 18.02.08

कांग्रेस सत्ता में आई तो बंद कर देगी लाडली बहना योजना, पिपरिया में बोले शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्र में 10 CM राइज स्कूल खोलने का किया वादा

पिपरिया। बुधवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिपरिया पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी ठाकुरदास नागवंशी के समर्थन में उन्होंने स्टेशन रोड पर एक बहुत बड़ी चुनावी सभा को संबोधित कर पिपरिया का पूरा चुनावी परिदृश्य ही बदल दिया। कल तक कांग्रेस की बराबर की टक्कर से जूझती भाजपा को नई ताकत मिली और वह पहली बार बढ़त बनाते दिखी। हालांकि इसके पीछे जिला भाजपा अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल और विधानसभा प्रभारी संदेश पुरोहित की सफल रणनीति भी रही। सीएम ने आज की जनसभा में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप ठाकुरदास को जिताएं, जो अधूरे कार्य विधानसभा क्षेत्र के हैं वह आने वाले सत्र में पूरे किए जाएंगे। उन्होंने लाडली बहनाओं से कमिटमेंट किया की राशि 3000 रूपए तक पहुंचाएंगें। वहीं विधानसभा क्षेत्र में 10 सीएम राइज स्कूल की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि हम हर 25 किलोमीटर की रेंज में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीएम आवास योजना में छूटे हितग्राहियों के लिए भी आने वाले सत्र में सीएम आवास योजना शुरू करेंगे ताकि हर घर को इसका लाभ मिले। किसानों के लिए 31 सौ रुपए क्विंटल गेहूं, 27 सौ रुपए धान खरीदेंगे, गन्ने पर बोनस दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2023 11 15 at 18.02.09

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी व पूर्व विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने मंच से कहा चुनाव में सारे गुंडे एक हो गए हैं। वे शिवराज सिंह के माध्यम से क्षेत्र में शांति बनाए रखने का काम करेंगे। जनता को किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को मजबूत रखने के लिए भाजपा का साथ देने जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी किसी की भी बर्दाश्त नहीं होगी। हर परिवार में एक बेरोजगार को रोजगार दिया जाएगा। पिपरिया में डोकरी खेड़ा, बनखेड़ी में दूधी डेम किसानों के लिए बना कर देंगे, झीरपा रोड भी बनेगा।

WhatsApp Image 2023 11 15 at 18.02.09 1

सीएम शिवराज सिंह ने भी आज कहा कि पिपरिया उनके दिल में बसता है। यहां का हर व्यक्ति उनके कलेजे का टुकड़ा है। वे इस विधानसभा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस आई तो लाडली बहना योजना नहीं रहेगी, इसका ध्यान रखना। सीएम ने विधायक के साथ मंच पर दंडवत होते हुए समर्थन की मांग की।

WhatsApp Image 2023 11 15 at 19.13.18

शिवेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा दर्शन सिंह चौधरी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संदेश पुरोहित ने भी सभा को संबोधित किया। दर्शन सिंह ने चुनाव प्रभारी संदेश पुरोहित को शुभंकर प्रभारी बताते हुए कहा कि ये जहां के भी प्रभारी बनते हैं वहां भाजपा जीतती ही है। मंच पर ही सी एम से श्री पुरोहित व माधव दास अग्रवाल ने पृथक से बात कर उनसे चुनावी चर्चा की। मंच पर नपा अध्यक्ष नीना नागपाल, जनपद अध्यक्ष संध्या सिंगारे, राजेंद्र हरदेनिया, नगर मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर, ममता नागवंशी भी उपस्थित रहे।