
The Jingle of My Anklets Resounds: गुलाब चक्कर महका सप्तक म्यूजिकल ग्रुप के सिंगरों की मधुर वाणी से
Ratlam : शहर के नवश्रृंगारीत ऐतिहासिक गुलाब चक्कर में जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में एक संगीत निशा का आयोजन शनिवार रात्रि में सप्तम म्यूजिकल ग्रुप के बेनर तले आयोजित किया गया विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं पत्रकार रमेश सोनी थे। इस संगीत निशा में शहर के अनेक प्रतिभाशाली कलाकारों ने भाग लेकर मधुर एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, संगीत निशा में सैकड़ों की संख्या में श्रोताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया वहीं पूरा वातावरण संगीतमय हो उठा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रमेश सोनी (पत्रकार एवं समाजसेवी) ने अपने संबोधन में सप्तक ग्रुप के संचालक मनीष बारोड़ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सप्तक म्यूज़िकल ग्रुप जैसे मंच आज के समय की आवश्यकता हैं, जो छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाकर उन्हें अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों में संगीत की प्रतिभा है या संगीत के प्रति रुचि हैं उन्हें ऐसे मंच से अवश्य जुड़ना चाहिए, ताकि उनकी कला को सही दिशा और पहचान मिल सके।

सप्तक की परिभाषा अपने शब्दों में बताते हुए मंच संचालक सुनील निरंजनी ने कहा कि जैसे संगीत के सात सुर मिलकर एक मधुर सप्तक का निर्माण करते हैं, उसी प्रकार सप्तक म्यूजिकल ग्रुप भी विभिन्न प्रतिभाओं को एक सूत्र में जोड़कर उन्हें मंच प्रदान करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी संगीत प्रेमियों से आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा को छिपाकर न रखें, बल्कि सप्तक जैसे मंच से जुड़कर अपनी कला को निखारें और समाज के सामने प्रस्तुत करें।
सप्तक म्यूजिकल ग्रुप के संयोजकों ने बताया कि आप सभी के सहयोग एवं स्नेह से यह कार्यक्रम शानदार एवं सफल रहा। जिसके लिए सभी कलाकारों, सहयोगियों एवं संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त किया गया। संयोजक मनीष बारोड़ ने बताया कि सप्तक म्यूजिकल ग्रुप निरंतर शहर की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने एवं नए कलाकारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। ग्रुप द्वारा समय-समय पर संगीतमय कार्यक्रम, कराओके प्रैक्टिस एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हो सके।

इस संगीत निशा में सप्तक ग्रुप के संचालक मनीष बारोड़ सहित सप्तक ग्रुप के सदस्य चंद्रशेखर गुप्ता, पीयूष निगम, मोहन परमार, पंडित मुकेश तथा श्रीमती संगीता आचार्य, श्रीमती चेतना मेहता, श्रीमती परमजीत कौर, श्रीमती ममता त्रिपाठी तथा अन्य सिंगर्स श्रीमती निशी सक्सेना, श्रीमती अरुणा सोनी, श्रीमती गीता बौरासी, अनमोल एवं श्रीमती सीमा सुरोलिया, मुनिरा बोहरा, महेश गोमे, ईश्वर सिंगाड़, मुकेश सोनी, शरद चतुर्वेदी, दिनेश जगदेव, ओमप्रकाश बौरासी, बीएल परमार, सत्येन्द्र मूणत, शफाकत अली, शैलेन्द्र पंवार आदि सिंगरों ने अपनी-अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से संगीत निशा में समा बांधकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत निशा का संचालन वरिष्ठ शिक्षाविद सुनील निरंजनी ने अपने विशिष्ट अंदाज में किया। लैपटॉप ऑपरेटिंग एवं तकनीकी सहयोग राकेश बोरिया द्वारा प्रदान किया तथा आभार संयोजक मनीष बारोड़ ने माना!





