Illegal Tap Connection : इंदौर में साढ़े 3 लाख अवैध नल कनेक्शन, अभी तक सिर्फ 15 हजार ही वैध कराए गए!

एक महीने की मुहिम के 27 दिन बीत गए, लोग और नगर निगम दोनों गंभीर नहीं!

190

Illegal Tap Connection : इंदौर में साढ़े 3 लाख अवैध नल कनेक्शन, अभी तक सिर्फ 15 हजार ही वैध कराए गए!

Indore : अवैध नल कनेक्शन को वेद करने की मुहिम के तीन सप्ताह से ज्यादा बीत चुके हैं। शहर के 22 झोनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा अवैध नल कनेक्शन है। अब तक चली मुहिम में सिर्फ 15 हजार के लगभग अवैध कनेक्शन वैध हो सके।

इससे एक बात यह भी स्पष्ट होती है कि शहरवासियों की अवैध नल कनेक्शन को वैध करने में कोई रुचि नहीं है। शायद यही कारण है कि शहर भर में चली मुहिम एक-दो दिन में समाप्त होने वाली है लेकिन अभी तक 10 फीसदी भी कनेक्शन वैध नहीं हो सके हैं। हो सकता है कि निगम कर्मचारियों की की भी मुहिम में रुचि नहीं हो और इसी कारण मुहिम सफल नहीं हो पा रही हो। जानकारी अनुसार शहरभर में करीब तीन लाख 50 हजार से भी ज्यादा अवैध नल कनेक्शन हैं।

इतनी बड़ी संख्या में अवैध कनेक्शन से नर्मदा का पानी पीने वाले लोगों से वसूली के लिए एक महीना की मुहिम चलाई गई, जिसकी समय सीमा 1-2 दिन में ही पूर्ण होने वाली है। निगम अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 26 दिन से ज्यादा चली मुहिम में अब तक सिर्फ 15000 कनेक्शन ही वैध हो सके हैं। जो नल कनेक्शन वैध करवाए गए हैं उनसे निगम को करीब 5 करोड़ से ज्यादा का राजस्व भी प्राप्त हुआ है। 1 महीने की मुहिम जैसे ही समाप्त होगी उसके बाद अगला कदम निगम अधिकारियों द्वारा उठाया जाएगा।

नेताओं भी दबाव बना रहे 

सूत्रों के अनुसार अवैध कनेक्शन को जब वैध करने निगम की टीम पहुंचती है तो कई नेताओं के भी फोन उन्हें आ रहे हैं। यह नेता किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से निगम हमले को रोकने के लिए दबाव डाल रहे हैं। इस कारण भी मुहिम पूर्णतया सफल नहीं हो पा रही है। निगम सूत्रों के मुताबिक मुहिम के बाद चेकिंग अभियान चलाया जाएगा जिसमें अवैध नल कनेक्शन पाया जाने पर मकान मालिक के खिलाफ फिर करवाई जाएगी।