राजस्थान कांग्रेस सम्बन्धी मामलों पर नई दिल्ली में 6 जुलाई को महत्वपूर्ण बैठक

575

राजस्थान कांग्रेस सम्बन्धी मामलों पर नई दिल्ली में 6 जुलाई को महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली।कांग्रेस हाई कमान ने राजस्थान कांग्रेस सम्बन्धी मामलों पर चर्चा के लिए नई दिल्ली में 6 जुलाई गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।

एआईसीसी सूत्रों के अनुसार इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महा सचिव केसी वेणुगोपाल के अलावा राजस्थान मामलों के प्रदेश प्रभारी महासचिव सुखजिंदर रंधावा, राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शामिल होंगे।

कांग्रेस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भी मौजूद रहने की सम्भावना हैं। बताया जा रहा है कि राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी वर्चुअल ढंग से इस बैठक में जुड़ेंगे।

उल्लेखनीय हैकि पूर्व में यह बैठक तीन जुलाई को होना निश्चित हुआ था लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर में फेक्चर और महाराष्ट्र में घटित राजनीतिक उठापठक के कारण उसे स्थगित कर दिया गया था। राजस्थान में पिछलें काफ़ी अर्से से गहलोत और पायलट ग्रूप के नेताओं के मध्य खींचतान चल रही है। एआईसीसी में गत दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को एक साथ बिठा कर आने वाले विधान सभा चुनाव को दृष्टि गत एकजुट होकर चुनाव में काम करने तथा प्रदेश ने पार्टी की सरकार को रीपिट कराने के फ़ार्मूले पर सहमति बनी थी। छह जुलाई गुरुवार को होने वाली बैठक उसी क्रम में आगे की रणनीति बनाने के लिए आयोजित की जा रही है। चिकित्सकों की सलाह पर मुख्यमंत्री गहलोत स्वयं भी उसने भाग लेने नई दिल्ली आ सकते है।
——-