WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

विधानसभा में मंत्री चेतन्य काश्यप ने मंत्रियों एवं विधायकों को भेंट की रतलामी सेव व अहिंसा ग्राम का नमकीन!

892
WhatsApp Image 2024 02 13 At 9.15.52 PM 1

विधानसभा में मंत्री चेतन्य काश्यप ने मंत्रियों एवं विधायकों को भेंट की रतलामी सेव व अहिंसा ग्राम का नमकीन!

Ratlam : विधानसभा सत्र के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा मंगलवार को सभी मंत्रियों एवं विधायकों को रतलाम का प्रसिद्ध नमकीन भेंट किया गया। इसका शुभारंभ उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार से भेंटकर किया। काश्यप ने रतलामी सेव, मिक्चर सहित अहिंसा ग्राम में महिला समूहों के माध्यम से निर्मित पापड़ व मसाले भेंट किए।

WhatsApp Image 2024 02 13 at 9.15.52 PM

विधानसभा अध्यक्ष तोमर एवं नेता प्रतिपक्ष सिंगार के बाद काश्यप ने समस्त मंत्रियों एवं विधायकों को भी रतलाम की सुप्रसिद्ध सेव के साथ चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा संस्थापित अहिंसा ग्राम प्रकल्प में निर्मित नमकीन भेंट किया।

कैबिनेट मंत्री काश्यप द्वारा प्रतिवर्ष विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा के सभी सम्मानित सदस्यों को रतलामी सेव सहित विभिन्न प्रकार के नमकीन भेंट किए जाते है। नमकीन में सेव, मिक्चर, पापड़, गरम मसाला, चाय मसाला और जीरावन के पैकेट शामिल हैं। विधानसभा में रतलामी सेव वितरण के दौरान कई विधायकों ने काश्यप से कहा कि उन्हें हर बार की तरह इस बार भी रतलाम के नमकीन का इंतजार था। विधायकों द्वारा रतलामी सेव और नमकीन को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए उसकी तारीफ की और प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उनके लिए नमकीन लाने पर धन्यवाद भी प्रेषित किया।