बोर्ड परीक्षा परिणाम में मंदसौर जिले ने हायर सेकेंडरी में प्रदेश में 11वां एवं हाई स्कूल में प्रदेश में 19वां स्थान प्राप्त किया

हायर सेकेंडरी परीक्षा में मेरिट सूची में जिले के 3 एवं हाई स्कूल के 2 विद्यार्थियों ने स्थान पाया

149

बोर्ड परीक्षा परिणाम में मंदसौर जिले ने हायर सेकेंडरी में प्रदेश में 11वां एवं हाई स्कूल में प्रदेश में 19वां स्थान प्राप्त किया

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर / हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल परिक्षा परिणामों की घोषित सूची में मंदसौर जिले ने अच्छा प्रदर्शन किया । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में परीक्षा परिणामों की घोषणा की ।

जिला शिक्षा अधिकारी टैरेसा मिंज ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम अनुसार मंदसौर जिले का हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम शासकीय शालाओं का नियमित परीक्षार्थियों का 87.53% रहा है, वहीं अशासकीय शालाओं के नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम 80.86% रहा | संपूर्ण जिले का नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 84.89% रहा एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों का परिणाम 28.90 रहा है।

 

हायर सेकेंडरी परीक्षा में जिले का प्रदेश स्तर पर 11 वां स्थान रहा है। गतवर्ष 2025 के हायर सेकेंडरी परीक्षा में जिले का परिणाम 83.16% रहा था, इस वर्ष इसमें 4% की वृद्धि हुई है। इस वर्ष हायर सेकेंडरी परीक्षा में संपूर्ण जिले में 10527 नियमित परीक्षार्थी एवं 980 स्वाध्याय परीक्षार्थी 11507 परीक्षार्थी दर्ज हुए थे। हायर सेकेंडरी परीक्षा में राज्य मेरिट सूची में जिले के 3 परीक्षार्थियों ने स्थान बनाया है।

Screenshot 20260415 203753 899

Screenshot 20260415 203806 517

इसी प्रकार हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम शासकीय शालाओं के नियमित परीक्षार्थियों का 80.92% एवं शासकीय शालाओं के नियमित परीक्षार्थियों का 73.30% रहा | संपूर्ण जिले के नियमित परीक्षार्थियों का 77.95% रहा एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों का 18.42% रहा है। हाई स्कूल परीक्षा में राज्य स्तर पर जिले का 19वां स्थान रहा है। गतवर्ष हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 83.55% रहा था एवं प्रदेश में जिले को 13वां स्थान प्राप्त हुआ था। हाई स्कूल परीक्षा में इस वर्ष 14758 नियमित 1227 स्वाध्यायी मिलाकर कुल 15985 विद्यार्थी दर्ज हुए थे।

हाई स्कूल परीक्षा की रजिस्टर मेरिट सूची में जिले के दो परीक्षार्थियों को स्थान प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि संपूर्ण प्रदेश का हायर सेकेंडरी का नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम 86.01% एवं हाई स्कूल का परिणाम 73.42% रहा है। दोनों परीक्षाओं में जिले का प्रदर्शन राज्य स्तरीय परीक्षा परिणाम से अच्छा रहा है।