DA/DR Hike Not Announced So far: पिछले 10 साल में इतनी देरी कभी नहीं हुई, केंद्रीय कर्मचारियों ने कल से प्रदर्शन का किया ऐलान 

516

DA/DR Hike Not Announced So far: पिछले 10 साल में इतनी देरी कभी नहीं हुई, केंद्रीय कर्मचारियों ने कल से प्रदर्शन का किया ऐलान

नई दिल्ली: DA/DR Hike Not Announced So far: केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते का इस बार अभी तक ऐलान नहीं हुआ है। पिछले 10 साल में इतनी देरी कभी नहीं हुई। इसके विरोध में केंद्रीय कर्मचारियों ने कल से प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

लेक‍िन इस बार इसमें हो रही देरी पर लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स परेशान हैं. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर के डीए (DA) में प‍िछले 10 साल के दौरान इतनी देखी कभी नहीं देखी गई, ज‍ितनी इस बार हुई है. जनवरी 2026 से लागू होने वाली DA हाइक को लेकर अभी तक क‍िसी तरह की चर्चा नहीं है. इससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर में निराशा है.

डीए हाइक में लगातार हो रही देरी से नाराज केंद्रीय सरकार कर्मचारी एवं कार्यकर्ता महासंघ (CCGEW) ने केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान क‍िया है. महासंघ ने कैबिनेट सचिव को च‍िट्ठी ल‍िखकर जानकारी दी क‍ि 16 अप्रैल 2026 को सभी ऑफ‍िस में लंच आवर के दौरान प्रदर्शन क‍िया जाएगा. प्रदर्शन के बाद एक प्रपोजल भी भेजा जाएगा. च‍िट्ठी में साफ कहा गया कि महासंघ से जुड़े सभी संगठनों के मेंबर 16 अप्रैल को दोपहर के भोजन के समय वर्क‍िंग प्‍लेस पर प्रदर्शन करेंगे. उनकी मांग यही है क‍ि 1 जनवरी 2026 से नए DA / DR का ऐलान क‍िया जाए.

क्यों हो रही है देरी?

सातवें वेतन आयोग के 1 जनवरी 2016 को लागू होने के बाद डीए (DA) को लेक‍र कभी इतनी देरी नहीं हुई है. कर्मचार‍ियों को उम्मीद थी क‍ि होली (4 मार्च 2026) से पहले या कुछ दिन बाद डीए हाइक का ऐलान कि‍या जा सकता है. लेकिन अप्रैल के म‍िड तक भी क‍िसी तरह का ऑफ‍िश‍ियल नोट‍िफ‍िकेशन जारी नहीं क‍िया गया है. पेंशनर के लिए महंगाई राहत (DR) का भी ऐलान नहीं क‍िया गया है.

क‍िस व‍िभाग के कर्मचारी प्रदर्शन में लेंगे ह‍िस्‍सा?

CCGEW के चेयरमैन एसबी यादव ने बताया कि इनकम टैक्स विभाग, पोस्‍ट ड‍िपार्टमेंट, एग्रीकल्‍चर ड‍िपार्टमेंट, बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और सर्वे ऑफ इंडिया जैसे कई अहम विभाग 16 अप्रैल को होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हैं.

पिछली साल कब हुआ था DA का ऐलान?

सरकार ने आखिरी बार अक्टूबर 2025 में डीए हाइक को लेकर घोषणा की थी. इसे 1 जुलाई 2025 से लागू क‍िया गया था. उस समय कर्मचारियों और पेंशनर्स को एर‍ियर भी द‍िया गया था. लेकिन जनवरी 2026 वाली किश्त का इंतजार अभी तक जारी है.

जनवरी से में क‍ितना बढ़ सकता है DA?

डीए की कैलकुलेशन प‍िछले 12 महीनों के एवरेज ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के आधार पर की जाती है. जनवरी से दिसंबर 2025 के एवरेज के मुताब‍िक DA में करीब 2% की बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है. अभी केंद्रीय कर्मचार‍ियों को 58% डीए म‍िल रहा है. यद‍ि इसमें 2% का इजाफा हुआ तो यह बढ़कर 60% हो जाएगा. कुछ र‍िपोर्ट में 3% बढ़ोतरी की भी बात कही जा रही है. इससे डीए बढ़कर 61% तक पहुंच सकता है.

आपको बता दें इस साल 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चा काफी तेज है. इसलिए सरकार की तरफ से एर‍ियर के साथ DA के ऐलान को कर्मचार‍ियों के ह‍ित में देने की कोशिश की जा रही है. डीए का ऐलान भले ही देरी से हो लेक‍िन कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से ही एर‍ियर म‍िलने की संभावना है.

कर्मचारियों की क्‍या है ड‍िमांड?

केंद्रीय कर्मचारी संगठनों का कहना है कि डीए समय पर घोषित क‍िया जाना चाह‍िए, ताकि महंगाई का असर कम हो सके. इस देरी से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तीन महीने का एरियर अटका हुआ है. 16 अप्रैल का प्रदर्शन डीए हाइक की मांग को उठाने के लि‍ए क‍िया जा रहा है. जानकारों का कहना है क‍ि DA की कैलकुलेशन फॉर्मूला बेस्‍ड है, इसमें क‍िसी तरह का बदलाव नहीं होने वाला. इसकी घोषणा जल्द हो सकती है, लेकिन कर्मचारी इंतजार करने के मूड में नहीं हैं.