WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

India Excellence Award : भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित हुईं शबाना खान!

वृद्धजनों, बेरोजगार महिलाओं, बालिकाओं तथा अन्य लोगों के लिए हैं प्रेरणा-स्रोत! 

1335

India Excellence Award : भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित हुईं शबाना खान!

Ratlam : सीनियर सिटीजन के लिए किए गए रतलाम की बेटी शबाना खान को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। विश्व मानवाधिकार परिषद के तत्वावधान में भारत गौरव अवार्ड 2024 का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एमआर अंसारी, डॉक्टर जीएस कंबोज, श्रीमती सोनिया नित्यानंद, डायरेक्टर मोइन अख्तर खान आदि की उपस्थिति में शबाना खान सीनियर सिटीजन के लिए किए गए सेवा कार्यों के लिए भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

IMG 20241212 WA0056

बता दें कि शबाना खान द्वारा अब तक कई वृद्धजनों को वृद्धाश्रम से पुनः अपने परिवार से मिलाने में का कार्य करते हुए निरंतर पिछले कई वर्षों से सीनियर सिटीजन की सेवाओं के लिए कार्य कर रही हैं। शबाना खान ने कई बेरोजगार महिलाओं को स्वयंसहायता समूह से जोड़कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। आज कई महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार छोटे-छोटे समूह से जुड़कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही हैं।

 

इसके साथ ही शबाना ने रतलाम जिले की कई बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी। महिलाएं उन्हें अपना प्रेरणा-स्त्रोत मानती हैं और कई सीनियर सिटीजन अपनी बेटी की तरह मानते हैं।