WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Indore Metropolitan City : चार जिलों का 7863 वर्ग किमी का एरिया इंदौर मेट्रोपोलिटन सिटी के लिए निर्धारित!

इस साझा सिटी में 19 निकाय भी शामिल किए जाएंगे, दो से ढाई दशक लगेंगे!

Indore Metropolitan City : चार जिलों का 7863 वर्ग किमी का एरिया इंदौर मेट्रोपोलिटन सिटी के लिए निर्धारित!

Indore : प्रदेश में दो मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाए जाने की योजना आकार ले रही है। मुख्यमंत्री की पहल पर इंदौर और भोपाल को महानगरों के रूप में विकसित किया जा रहा है। इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी में इंदौर के अलावा उज्जैन, देवास और धार जिले को भी मिलाया जा रहा। मेट्रोपॉलिटन सिटी में इंदौर का पूरा इलाका शामिल होगा। जबकि, उज्जैन, देवास और धार का कुछ हिस्सा इसमें जोड़ा जाएगा। इंदौर में इसके लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने भोपाल-इंदौर को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने की घोषणा के साथ ही इस पर तुरंत अमल के निर्देश दिए। इंदौर महानगर की कवायद तेजी से शुरू हो गई। इंदौर नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी के लिए प्रशासन ने योजना तैयार कर ली है। इसके लिए कुल 7863 वर्ग किमी का एरिया निर्धारित किया है। इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी में 19 निकाय शामिल किए जाएंगे। अगले दो ढाई दशकों में विकास का खाका तैयार करने के लिए डेढ दर्जन से ज्यादा विभागों से रिपोर्ट तलब की गई है।

IMG 20250504 WA0027

भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी की भी तैयारी

भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी भी विकसित की जाएगी जिसमें भोपाल के साथ ही सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ जिलों के हिस्सों को मिलाया जाएगा। भोपाल मेट्रोपॉलिटन के लिए प्रारंभिक योजना में भोपाल की 59 ग्राम पंचायतें और रायसेन जिले के मंडीदीप की 9 ग्राम पंचायतें शामिल की गई थीं। अब इनमें कई नए एरिया जुड़ेंगे। खाका फाइनल होने के बाद भोपाल मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी बनाई जाएगी। केंद्र सरकार व राज्य सरकार के बीच एमओयू होगा।