WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जनसम्पर्क इंदौर के वाहन चालक सगीर अहमद खान हुए सेवानिवृत्त, समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई

407
WhatsApp Image 2025 11 28 At 20.33.34

जनसम्पर्क इंदौर के वाहन चालक सगीर अहमद खान हुए सेवानिवृत्त, समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई

इंदौर: संभागीय जनसंपर्क कार्यालय इंदौर में पदस्थ वाहन चालक श्री सगीर अहमद खान आज लगभग 40 वर्षों की शासकीय सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर जनसंपर्क कार्यालय में स्नेहपूर्ण विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री खान के सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

उप संचालक जनसंपर्क श्री पुष्पेंद्र वास्कले ने शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर श्री सगीर अहमद खान का सम्मान किया।

इस अवसर पर सहायक संचालक जनसंपर्क श्री महिपाल अजय, श्री श्रीकांत सिरसाट, श्री दिनेश कपूर, श्री अशोक वटके, श्री अभिषेक मालवीय, श्रीमती सावित्री धनोतिया, श्री अनिल कुलपारिया, श्री रामअवतार यादव, श्री अशोक कौशल, श्री हेमराज जीवनानी, श्री अनिल माने, श्री महेश कुमार, श्री राजेश गावर, श्री चेतन शिवरे, श्री पवन चौहान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उनके स्वस्थ, प्रसन्न और सक्रिय जीवन की कामना की।