WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Initiative to Make Manawar a District : मनावर को जिला बनाने की विधायक डॉ अलावा और प्रशासन की पहल!

धार कलेक्टर ने भी मनावर को जिला बनाने के पक्ष में अपना अभिमत दिया!

Initiative to Make Manawar a District : मनावर को जिला बनाने की विधायक डॉ अलावा और प्रशासन की पहल!

Manawar (Dhar) : मनावर को जिला बनाने की मांग को लेकर क्षेत्र के निवासी और विधायक डॉ हीरालाल अलावा लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भी मनावर को जिला बनाने के लिए उपयुक्त बताते हुए राजस्व विभाग के सचिव को अपना अभिमत प्रस्तुत किया है। विधायक डॉ अलावा ने मनावर को ही जिला क्यों बनाया जाना चाहिए, इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है।

IMG 20240824 WA0055

विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि भौगोलिक और प्रशासनिक दृष्टि से यहां का वातावरण जिला बनाने के पक्ष में है। जिसमें जमीन की उपलब्धता और विकास की संभावनाएं सबसे ज्यादा है। यहां पर संसाधन, जनसंख्या, जिला मुख्यालय से दूरी, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र, सरकारी कार्यालय और आवासों के लिए पर्याप्त जमीन तथा जल आदि जरूरतों की पूर्ति करने के लिए सक्षम है।

मनावर जिला बनने से डही, कुक्षी, मनावर, गंधवानी और धरमपुरी के लोगों को जिला मुख्यालय धार से संबंधित प्रशासनिक समस्याओं से गुजरना नहीं पड़ेगा। डॉ अलावा ने पत्र में लिखा कि धार जिले का विस्तृत क्षेत्रफल और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए धार जिले का विभाजन किया जाना समय की मांग है। कई प्रशासनिक और भौगोलिक समस्याओं से निजात पाने के लिए मनावर शहर को जिला बनाने की मांग जनता द्वारा लंबे समय से की जा रही है। उन्होंने बताया कि मनावर यदि जिला बनता है तो मनावर से कुक्षी की दूरी 40 किमी, धरमपुरी 30 किमी, गंधवानी 18 तथा डही 50 किलोमीटर दूर है। जबकि, वर्तमान में जिला मुख्यालय धार से मनावर 75 किलोमीटर, कुक्षी 85 किमी, डही 110 किलोमीटर, धरमपुरी 70 किलोमीटर तथा गंधवानी भी 70 किलोमीटर दूर है। मनावर क्षेत्र से मान नदी और नर्मदा नदी भी गुजरती है, जिससे पानी की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध होती है।

डॉ अलावा ने बताया कि यहां से चार स्टेट हाईवे भी गुजरते हैं। मनावर क्षेत्र खनिज, कृषि और पानी आदि के लिए प्राकृतिक रूप से भरपूर संपन्न है। औद्योगिक दृष्टि से भी यहां सीमेंट फैक्ट्रियां लगातार कार्यरत है। विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि उपर्युक्त मानदंडों को देखते हुए मनावर को जिला बनाने की कार्यवाही को शीघ्र अंजाम दिया जाना चाहिए।