WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जनपद के 11 कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश, खण्ड प्रबंधक को BPM के प्रभार से हटाया

जिला पंचायत CEO का आकस्मिक निरीक्षण

501
WhatsApp Image 2025 07 16 At 4.23.42 PM

जनपद के 11 कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश, खण्ड प्रबंधक को BPM के प्रभार से हटाया

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर । जिले की सीतामऊ जनपद पंचायत कार्यालय में एकसाथ अनुपस्थिति के कारण जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ( CEO) श्री अनुकूल जैन द्वारा जनपद पंचायत सीतामऊ कार्यालय का औचक निरीक्षण में नहीं पाए जाने पर 11 अधिकारी कर्मचारियों का एक दिन वेतन काटने के निर्देश दिये ।
CEO के आकस्मिक निरीक्षण से जनपद कार्यालय में हड़कंप मच गया और उपस्थित कर्मचारियों में भागा दौड़ी नजर आई ।
CEO ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखाओं का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के कई शाखा प्रभारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए।
जबकि बुधवार को जनपद पंचायत कार्यालय में ‘एक बगिया मां के नाम’ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक भी आहूत की गई। जिसमें सहायक यंत्री, सहायक लेखाधिकारी एवं उपयंत्री अनुपस्थित पाए गए।

जनपद के शाखा प्रभारियों में श्री धीरज सिंह, श्री विजय उमठ एवं श्री प्रमोद सोनी अनुपस्थित पाए गए तथा तकनीकी अमले में सहायक यंत्री श्री अमित जमरे, सहायक लेखाधिकारी श्री विपिन सोनी, उप यंत्रीगण श्री मुकेश सैनी, श्री सरफराज़ ख़ान, श्री फिरोज ख़ान, श्री भास्कर शाक्य, श्री मोहित कारपेंटर, श्री ओम प्रकाश सैनी, श्री ऋषभ बाफना अनुपस्थित पाए गए।

WhatsApp Image 2025 07 16 at 4.23.42 PM 1

सीईओ जिला पंचायत श्री जैन ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीतामऊ एवं कार्यपालन यंत्री को संबंधितों का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण लेने हेतु निर्देशित किया गया तथा कार्यालयीन अनुशासन, सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे और समय से जनता के काम करें, इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए। मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में संतोष जनक प्रगति नहीं होने से विकास खण्ड प्रबंधक श्री कालूराम परिहार को BPM के प्रभार से हटाया गया।