International Women’s Day: CM शिवराज ने महिला अधिकारी-कर्मचारियों का बढ़ाया हौंसला

358

International Women’s Day: CM शिवराज ने महिला अधिकारी-कर्मचारियों का बढ़ाया हौंसला

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री निवास की डयूटी और प्रेस प्रकोष्ठ में तैनात महिला अधिकारी-कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा और मुस्तैदी से दायित्व निर्वहन करने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान की सुरक्षा एवं अन्य शासकीय कार्यों की जिम्मेदारी महिलाओं ने प्रात: 8 बजे से देर रात्रि तक संभाली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास की ड्यूटी पर तैनात महिला अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाकर हौंसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थित थी।