
भैरवगढ़ केंद्रीय जेल में हुए करोड़ों रुपये के PF घोटाले की जांच तेज, EOW की टीम पहुंची
उज्जैन से सुदर्शन सोनी की रिपोर्ट
उज्जैन: उज्जैन के बहुचर्चित भैरवगढ़ केंद्रीय जेल में हुए करोड़ों रुपये के पीएफ घोटाले की विधिवत जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने शुरू कर दी है।
गौरतलब है पीएफ घोटाले मै पूर्व जेल अधीक्षक ऊषा राज ओर अन्य जेल कर्मचारी आरोपी बनाए जाकर जेल भेजे गए थे। अब आगे की जांच डीएसपी अमित कुमार वट्टी के नेतृत्व में EOW की टीम कर रही हैं।

आज भैरवगढ़ जेल जाकर टीम ने जेल अधीक्षक मनोज साहू से मुलाकात कर जरूरी कागजात को लेकर पूछताछ की। साथ ही मामले से जुड़े अन्य लोगों से चर्चा भी की।

बता दे कि कि पीएफ घोटाले में कुछ कर्मचारियों के अलावा पूर्व के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।





