WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

1993 बैच के IPS बने DGP

IPS

1993 बैच के IPS बने DGP

नई दिल्ली: भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के IPS अधिकारी राजीव सिंह को वायलेंस हिट राज्य मणिपुर का नया DGP बनाया गया है।
राजीव सिंह भारतीय पुलिस सेवा के 1987 बैच के अधिकारी डोंगल की जगह पदस्थ किए गए हैं जिन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय में ओएसडी बनाया गया है।
बता दें कि इसके पहले राज्य के मुख्य सचिव डॉ राजीव कुमार का भी तबादला कर दिया गया था। राजीव कुमार 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं। उनके स्थान पर 1992 बैच के विनीत जोशी को मुख्य सचिव बनाया गया है।
एक दिन पहले ही IPS राजीव सिंह को 3 साल के इंटर डेपुटेशन पर मणिपुर भेज दिया गया था। उसी समय यह आभास हो गया था कि उन्हें राज्य का DGP बनाया जा रहा है। यह देखना होगा कि क्या वे राज्य में चल रहे उपद्रव को रोक सकेंगे।