WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IPS Rahul Kumar Lodha: गणेश उत्सव के दौरान हुई घटना के चलते नपे रतलाम SP, BJYM के पदाधिकारियों को बना दिया था आरोपी

IPS Rahul Kumar Lodha: गणेश उत्सव के दौरान हुई घटना के चलते नपे रतलाम SP, BJYM के पदाधिकारियों को बना दिया था आरोपी

 

भोपाल:गणेश चतुर्थी की रात को रतलाम में हुए बबाल के बाद यहां के SP राहुल कुमार लोढा को हटा दिया गया। बताया गया है कि उन्होंने इस मामले में भाजपा के युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी को आरोपी बना दिया था। वहीं गणेश प्रतिमा स्थापना के दौरान पत्थरबाजी की घटना को उन्होंने नकार दिया था।

इस पूरे मामले में मंगलवार की देर रात राज्य सरकार ने यहां से राहुल लोढा को हटा दिया। राहुल लोढा पिछले साल विधानसभा चुनाव के पूर्व हुई पोस्टिंग के दौरान बुरहानपुर से रतलाम जिले के एसपी बनाकर भेजे गए थे। वे यहां पर करीब 13 महीने तक एसपी रहे।

*यह था पूरा मामला*

गणेश प्रतिमा स्थापना वाली रात में हाथीखाना होकर मोचीपुरा चौराहे के समीप जुलूस पर पत्थर फेंकने का आरोप कुछ लोगों ने लगाया था। खबर फैलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान गणेश मूर्ति ले जा रहे कुछ लोग थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। इस दौरान इन्होंने थाने का घेराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लखन रजवानिया की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दिया। इसी दौरान हाथीखाना में भीड़ जमा हो गई और यहां पर खड़े वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। हालत बिगड़ते देख एसपी राहुल लोढ़ा और एएसपी राजेश खाखा भी यहां पर पहुंचे। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया। तोड़फोड को लेकर यहां पर शकील खान , जैनब बी, जितेंद्र, इलयास , शेख इमरान की रिपोर्ट पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। जिसमें भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष जलज साखला का भी नाम शामिल था।

मंगलवार व बुधवार की आधी रात एसपी रतलाम राहुल कुमार लोढ़ा को एसपी रेल भोपाल पदस्थ कर दिया गया है। वहीं, नरसिंहपुर एसपी अमित कुमार को रतलाम का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।