खुलासा! क्या परिणीति चोपड़ा सच में प्रेग्नेंट हैं?

475

खुलासा! क्या परिणीति चोपड़ा सच में प्रेग्नेंट हैं?

बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियां अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, ऋचा चड्ढा, वरुण धवन-नताशा दलाल जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। इसी बीच ये भी अफवाह उड़ी थी कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी प्रेग्नेंट हैं।

सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें थीं कि परिणीति और राघव अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

क्या परिणीति चोपड़ा सच में प्रेग्नेंट हैं?
वहीं, अब इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने बड़ा खुलासा किया है. बॉलीवुडशाडिस से बात करते हुए सूत्र ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक सूत्र ने बॉलीवुडशाडिस को बताया, “उन्होंने भविष्य में अपने किसी भी काम और शूट प्रोजेक्ट और प्रतिबद्धताओं को स्थगित नहीं किया है और सब कुछ उसी गति से आगे बढ़ रहा है जिसकी योजना बहुत पहले बनाई गई थी।”

परिणीति ने अफवाहों को किया खारिज

परिणीति फिलहाल अपने काम पर ध्यान दे रही हैं।  परिणीति ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि उनका पूरा फोकस काम पर है। एक्ट्रेस के करीबी सूत्र ने इन अटकलों को खारिज कर दिया। सूत्र ने कहा, ‘प्रेग्नेंसी की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।