WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

IT Raid : इनकम टैक्स को 32 जगह छापों में करोड़ों नकद और जेवरात मिले!

दो रियल एस्टेट कारोबारियों से 2 करोड़ नकद, 3 किलो जेवर, 20 लॉकर मिले

1362
WhatsApp Image 2022 10 16 At 3.00.52 PM

IT Raid : इनकम टैक्स को 32 जगह छापों में करोड़ों नकद और जेवरात मिले!

Indore : इनकम टैक्स विभाग ने शनिवार सुबह दो रियल एस्टेट कारोबारियों के 32 ठिकानों पर छापामारी की थी। टीनू संघवी और सत्यनारायण मंत्री के यहां से सर्चिंग के दौरान इनकम टैक्स को 2 करोड़ नकद, सोना-चांदी और हीरे के 3 किलो जेवरात जब्त किए। इस संपत्ति का आयकर विभाग को कोई हिसाब नहीं मिला। इंदौर के साथ मुंबई में भी इन बिल्डरों के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की गई।
इनकम टैक्स विभाग ने शनिवार सुबह बिल्डर टीनू संघवी, शुभम लाभम मंत्री ग्रुप (सुमित मंत्री), एसडी वायर ग्रुप (दिलीप जैन), रजत ज्वेलर्स, दो चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित कई लोगों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। इनकम टैक्स विभाग ने इन बिल्डर्स से जुड़े दिलीप देव के प्रतिष्ठान एचडी वायर्स और देव्स बेकरी पर भी सर्चिंग की।
कई बिल्डरों, ज्वेलरों और इनसे जुड़े लोगों के घरों, प्रतिष्ठानों और ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। विभाग ने अभी टैक्स चोरी व अन्य गड़बड़ियों का खुलासा नहीं किया। आशंका है कि पिछले कुछ सालों में इन लोगों ने करोड़ों की टैक्स चोरी की। इसके साथ ही कई प्रकार की गड़बड़ियां की गईं। जिनके यहां छापामार कार्रवाई की गई उनमें से एक बिल्डर कांग्रेस नेता का भाई है। आयकर विभाग ने देव बेकरी के सभी आउटलेट और एचडी वायर्स की सांवेर रोड स्थित फैक्ट्री पर भी दबिश दी। इनकम टैक्स विभाग जब्त जेवरात की कीमत का मूल्यांकन करवा रहा है। जिन 20 लॉकर्स की जानकारी मिली, उन्हें भी खुलवाया जाएगा।

WhatsApp Image 2022 10 16 at 3.00.50 PM
छापे की कार्रवाई इस तरह से की गई कि किसी को भनक तक नहीं लगी। यहां तक कि टीम ने अपने वाहनों पर ‘श्री महाकाल लोक उज्जैन’ के स्टीकर लगा रहे थे, जिसके चलते किसी को शक भी नहीं हुआ। छापे के लिए अलग-अलग टीमें तैयार की गई थीं। कार्रवाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए इन विभागों ने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी साथ में रखा था। टीम इन बिल्डरों के नए-पुराने दोनों प्रोजेक्ट्स से जुड़े दस्तावेज व डाटा खंगाल रही है।
विभाग ने सुबह टीनू संघवी के प्रगति विहार स्थित मकान और जवाहर मार्ग स्थित जवाहरलाल एण्ड सन्स ऑफिस पर छापा मारा। विभाग को सूचना मिली थी कि टैक्स चोरी का सारा खेल इसी ऑफिस से किया गया। इसी तरह एक टीम ने शुभ बिल्डर ग्रुप के सुमित मंत्री के राजेंद्र नगर स्थित ऑफिस तथा विजय नगर स्थित मकान पर छापा मारा। यहां टीम ने काफी गहन छानबीन की। टीम को यहां से एक अन्य कंपनी लाभम ऑफिस नामक कंपनी से जुड़े सूत्र भी मिले। यह कंपनी सुमित के भाई के नाम से है। इसी तरह रजत ज्वेलर्स पर भी टीम ने छापा मारा। यहां सभी दस्तावेजों, कम्प्यूटर डाटा आदि को लेकर कर्ताधर्ताओं व उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।