
World Blood Donor Day के अंतर्गत निशुल्क मोतियाबिंद शिविर में 94 मरीजों का नेत्र परिक्षण, 16 मरीजों मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु इंदौर भेजा!
Ratlam : जिले के ग्राम बिरमावल में रविवार को तेजाजी चौक स्थित रुद्र क्लिनिक पर इन्दौर के सुप्रसिद्ध हॉस्पिटल चोइथराम नेत्रालय की डॉक्टरों की टीम द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 94 मरीजों का नेत्र परीक्षण करते हुए 16 मोतियाबिंद आने पर उन्हें ऑपरेशन हेतु बस द्वारा इंदौर स्थित चोइथराम नेत्रालय रवाना किया गया। शिविर में उपस्थित सभी मरीजों की ब्लडप्रेशर, शुगर की नि:शुल्क जांच की गई।

इस अवसर पर डॉ मुकेश कुमार राठौर, डॉ आयुष राठौर, शैलेंद्र सोलंकी, अनिल राठौड़, मुकेश चौधरी, जीवन डोडिया, ईश्वर जोशी, जगदीश पाटीदार, नवीन चौहान तथा संस्था अध्यक्ष श्रीमती आभा शर्मा, संस्था संस्थापक पंडित राजेन्द्र कुमार जोशी, उमेश माहेश्वरी, लायंस क्लब रतलाम समर्पण अध्यक्ष एवं संस्था संस्थापक डॉ श्वेता विंचुरकर, लायंस रीता दीक्षित, लायंस कविता व्यास आदि उपस्थित थें। पैरा लीगल वालेंटियर पंडित विजय हेमकांत शर्मा, श्रीमती प्रीति गोठवाल द्वारा मौजूद ग्रामीणजनों को विधिक साक्षरता से संबंधित जानकारी प्रदान की गई!





