
Jewelry Theft case solved Within 24 hours : ₹5.75 लाख का चोरी किए रजत आभूषण, नकदी सहित एक आरोपी गिरफ्तार!
Ratlam : जिले के पिपलोदा थाना प्रभारी रमेश कोली के नेतृत्व में पुलिस टीम को चोरी की एक वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सम्पूर्ण माल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।बता दें कि 8 जून 2026 की रात्रि लगभग 6 बजे से 9 जून 2026 की सुबह 6 बजे के बीच पिपलौदा निवासी श्रीमती इतरीबाई निवासी झाला के घर में अज्ञात व्यक्ति ने छत के ऊपर से चद्दर हटाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना पिपलोदा पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया एवं संदेह के आधार पर श्रीमती इतरीबाई के घर के पास रहने वाले जितेन्द्र (23) पिता कारूलाल बागरी निवासी झाला नगर को शासकीय अस्पताल पिपलोदा के सामने से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना करना कबूला। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई लोहे की पेटी, नगदी एवं चांदी के आभूषण बरामद किए गए।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से एक पुरानी लोहे की पेटी, चांदी के कड़े (पैर में पहनने के) 2 जोड़ी, चांदी की दोयड़ी (गले में पहनने की) 1 नग, चांदी की चूड़ी 1 जोड़ी, चांदी का कड़ा हाथ में पहनने का, चांदी की साकली (गले में पहनने की तथा ₹75 हजार नकद जब्त किए, जब्त कुल चांदी के आभूषणों का वजन 1 किलो 911 ग्राम इस तरह कुल जप्त मशरूका की कीमत लगभग ₹5,75,000 रुपए हैं। आरोपी को पकड़ने में पिपलौदा थाना प्रभारी रमेश कोली, उप-निरीक्षक रूपसिंह शक्तावत, सहायक उप-निरीक्षक नीलिमा प्रभा, अभय चौहान, विजयपाल सिंह एवं प्रेम मीणा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रहीं!





