Jobat By-Election : दोनों पार्टियों के लिए साख का सवाल,आज से प्रचार में CM की एंट्री, अब बदलेगी चुनाव की रंगत

527

प्रदीप अगाल की विशेष रिपोर्ट

जोबट: आज से जोबट उप चुनाव (Jobat By-Election) के प्रचार में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की एंट्री के साथ अब चुनावी प्रचार जोर पकड़ेगा।आलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा में उप चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों BJP और Congress के नेताओं ने मैदान पकड़ लिया है। चुनाव प्रचार भी रंग पकड़ता जा रहा है। पर, मतदाता अभी मौन है।।

आलीराजपुर और झाबुआ के अलावा सबसे ज्यादा नेता धार जिले के दोनों दलों के ही अभी दिखाई दे रहे है। प्रदेश सरकार के 4 मंत्री भी इस चुनाव को जीतने के लिए पूरी तरह जुटे हुए हैं 19 अक्टूबर से प्रदेश के मुख्यमंत्री जोबट विधानसभा में चुनावी प्रचार की शुरुआत कर रहे है ।

मुख्यमंत्री एक ही दिन में 4 सभाओं को सम्बोधित करेंगे।
कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए जोबट प्रतिष्ठा की सीट बन गई है। Congress इसे बचाना चाहती है और BJP इसे छीनना चाहती है। यही कारण है कि जोबट दोनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनता गया। यह सीट कांग्रेस की कलावती भूरिया के देवलोक गमन से खाली हुई है।

उससे पहले यहाँ भाजपा के माधोसिंह डावर विधायक रह चुके है। इसलिए दोनों दल इस सीट पर पुनः कब्जा करने के लिए इस उपचुनाव में जमकर सक्रिय होकर चुनावील प्रचार में लगे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि उप चुनाव में यहाँ का चुनावी परिणाम स्थानीय नेताओं के साथ ही प्रदेश के भाजपा और कांग्रेस के नेताओं का राजनीतिक भविष्य भी तय करने वाले है।

जोबट उप चुनाव में धार जिले के नेताओ की संख्या भी कोई कम नही। प्रदेश सरकार के मंत्री राजवर्धन सिह दत्तीगांव, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल तो बीते तीन माह से यही लगे हैं। अब पूर्व मंत्री रंजना बघेल ओर पूर्व विधायक मुक़ामसिह किराड़े भी ग्रामीण क्षेत्रो में जमकर चुनावी प्रचार में जुट गए। दूसरी और कांग्रेस से पूर्व मंत्री हनी बघेल, विधायक पाचीलाल मेड़ा, हीरालाल अलावा, प्रताप ग्रेवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिह गौतम सहित अनेक नेता ग्रामीण अंचलों में चुनावी प्रचार में लगे हैं।