WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

खाद्य व नापतौल विभाग की संयुक्त कार्रवाई, बनाएं पंचनामे!

प्रतिष्ठान से इलेक्ट्रॉनिक कांटा किया जब्त!

1023
WhatsApp Image 2023 11 08 At 5.02.25 PM

खाद्य व नापतौल विभाग की संयुक्त कार्रवाई, बनाएं पंचनामे!

Ratlam : त्यौहार के अवसर पर उपभोक्ताओं को शुद्ध और सही मात्रा में सामान मिलें इसे लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग और नापतोल विभाग की संयुक्त कार्यवाही जारी हैं।

कलेक्टर भास्कर लक्षकार के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि विभाग एवं नापतोल विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही की जा रही है,मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई, नापतोल सहायक नियंत्रक नसीमुद्दीन खान ने मयंक ट्रेडिंग कंपनी कस्तूरबा नगर, जेएमडी स्वीट एंड नमकीन सैलाना रोड, बी मार्ट नामली पर सभी व्यापारियों के विरुद्ध पैकेजों पर सही तरीके से घोषणाएं अंकित नहीं होने के कारण पंचनामा तैयार कर सभी पैकेटों को जप्त किया गया।

WhatsApp Image 2023 11 08 at 5.02.24 PM

इसके बाद अमला नामली क्षेत्र में नरसिंह मावा भट्टी एवं दूध गंगा डेरी मावा भट्टी से एक टन का इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 30 किलो का इलेक्ट्रॉनिक कांटा बिना सील और सत्यापन के पाए जाने पर पंचनामा बनाकर जप्त किया गया। वहीं खाद्य एवं औषधि विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा बी मार्ट नामली से महाराज मिर्ची पाउडर और धनिया पाउडर के नमूने लिए गए तथा नामली स्थित नरसिंह मावा भट्टी एवम दूध गंगा डेयरी मावा भट्टी से गाय के दूध से एवम भैंस के दूध से निर्मित मावे के नमूने लिए गए।जिन्हें जांच हेतु राज्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

नापतौल विभाग के सहायक नियंत्रक नसीमुद्दीन खान ने बताया कि दिवाली त्यौहारों तक आगे भी अभियान जारी रहेगा।