कांग्रेस के विभाग और प्रकोष्ठ में नहीं होगी जम्बो कार्यकारिणी

466
महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षों को तवज्जो देने बैठक हुई

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस में विभाग और प्रकोष्ठों की संख्या कम करने के बाद अब उनकी कार्यकारिणी भी जम्बो न हो इसके लिए आदेश जारी किए जा सकते हैं। इसमें प्रदेश से लेकर ब्लॉक तक की कार्यकारिणी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ संख्या तय करने जा रहे हैं।

सूत्रों की मानी जाए तो प्रदेश कांग्रेस में विभाग और प्रकोष्ठों की हुई समीक्षा में यह पाया कि इन सभी की प्रदेश कार्यकारिणी जम्बो हैं, इसमें सैकड़ों लोगों को पदाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह जिलों और ब्लॉकों में भी विभागों और प्रकोष्ठों की यही स्थिति है। इन सभी से हजारों लोग एक-एक विभाग और प्रकोष्ठ में थे, लेकिन अधिकांश पदाधिकारी जिम्मेदारी से काम नहीं कर रहे थे। इसलिए यह तय किया जा रहा है कि अब प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर विभाग और प्रकोष्ठों की कमेटी तय संख्या में बनेगी।

सबसे ज्यादा होंगे प्रदेश कार्यकारिणी में पदाधिकारी
प्रदेश कार्यकारिणी में सबसे ज्यादा पदाधिकारियों को जगह मिलेगी। इसमें उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिवों की अधिकतम संख्या तय की जा रही है। प्रदेश के छोटी हर जिले में कार्यकारिणी रहेगी। जिलों से छोटी कार्यकारिणी ब्लॉक में रहेगी।