Kamalnath vs Arun Yadav: चलो खलघाट के ऐलान के बाद से यादव समर्थकों पर गाज गिरना जारी

पीसीसी चीफ कमलनाथ और अरुण यादव में अनबन

482

भोपाल।
खंडवा लोकसभा उपचुनाव हारने और खलघाट में अपनी ताकत दिखाने का ऐलान करने के बाद से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के समर्थकों पर गाज गिरने का सिलसिला जारी है। प्रदेश कांग्रेस ने अरुण यादव के समर्थक सोशल मीडिया सेल के खंडवा लोकसभा के प्रभारी को हटाया। इसके बाद उनके क्षेत्र के जिला अध्यक्षों को हटा दिया, अब सोशल मीडिया  सेल ने भी कुछ पदाधिकारियों को हटाकर अरुण यादव को कमजोर करने का प्रयास किया है।

प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के खंडवा और बुरहानपुर जिले के अध्यक्षों को रविवार को हटा दिया गया है। यहां पर खंडवा शहर के जिला अध्यक्ष प्रवीण हल्दे, खंडवा ग्रामीण के अध्यक्ष प्रतेश जोशी और बुरहानपुर के कैलाश असेरकर को हटाया गया है। इससे चार दिन पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सिफारिश पर एआईसीसी ने खंडवा शहर, ग्रामीण और बुरहानपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्षों को हटा दिया था। खंडवा ग्रामीण के अध्यक्ष ओंकार पटेल, खंडवा शहर के इंदल सिंह ठाकुर, बुरहानपुर शहर के अजय रघुवंशी और बुरहानपुर ग्रमाीण के किशोर महाजन को हटाया गया था। ये सभी अरुण यादव के समर्थक हैं।

*नहीं चल रहा सबकुछ ठीकठाक*
सूत्रों की मानी जाए तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और अरुण यादव के बीच सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। दोनों नेताओं के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है। खंडवा चुनाव में उम्मीदवार के चयन को लेकर भी दोनों में पटरी नहीं बैठी थी, इसके चलते ही अरुण यादव ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था।

*पॉलिटिक्स कैटेगरी हेडर पर कमलनाथ और अरुण यादव*