WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

KBC’s New Crorepati : केबीसी को मिला सीजन का दूसरा करोड़पति, पर अभी एक जिज्ञासा बाकी!

साढ़े 7 करोड़ के सवाल का जवाब सही होगा या गलत, ये अभी नहीं पता!

WhatsApp Image 2022 10 05 At 6.37.16 PM 696x522

Mumbai : सोनी टीवी के रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 14वें सीजन का दूसरा करोड़पति सामने आ गया। सोनी टीवी चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस शो ला लेटेस्ट प्रोमो जारी हुआ। इसमें शो के दूसरे करोड़पति की घोषणा हुई। KBC कंटेस्टेंट शाश्वत गोयल एक करोड़ की धनराशि जीतकर 7.5 करोड़ के सवाल पर पहुंच गए। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) उनसे 7.5 करोड़ रुपए के लिए आखिरी सवाल पूछते नजर आएंगे। शाश्वत गोयल के 17वें सवाल पर पहुंचने का ये एपिसोड 10 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा।

शाश्वत गोयल इस सीजन के दूसरे करोड़पति बने हैं। इससे पहले कोल्हापुर की कविता चावला ने करोड़पति के इस खिताब को अपने नाम किया था। इस सीजन की वो पहली महिला थीं, जिन्होंने एक करोड़ की रकम जीत कर अपने नाम किया। अब शाश्वत गोयल इस मुकाम तक पहुंचे। शाश्वत दिल्ली के रहने वाले हैं और वह एक ई-कॉमर्स कंपनी में स्ट्रेटेजी मैनेजर हैं। KBC के इस लेटेस्ट प्रोमो में अमिताभ बच्चन शाश्वत गोयल ने 7.5 करोड़ के लिए नया सवाल पूछे रहे हैं! पर अभी ये तय नहीं कि शाश्वत ने एक करोड़ की रकम तो जीत ही ली, पर क्या वे साढ़े 7 करोड़ के लिए पूछे जाने वाले सवाल का सही जवाब दे पाएंगे!

दर्शकों को शो देखकर ही पता चलेगा कि शाश्वत आखिर कितनी रकम लेकर घर जाते हैं! क्योंकि, केबीसी के नए नियमों की वजह से अगर कंटेस्टेंट ने गलत जवाब दिया तो उन्हें एक करोड़ धनराशि भी गंवानी पड़ सकती है। फिर वे केवल 75 लाख की धनराशि जीतकर घर ले जा पाएंगे। 75 लाख के सवाल को धन अमृत का द्वार पड़ाव नाम दिया गया है। शाश्वत इस पड़ाव को पार कर चुके हैं अब वह 7.5 करोड़ के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे! प्रोमो में शाश्वत साढ़े 7 करोड़ के सवाल पर ऑप्शन लॉक करवाते भी सुनाई दे रहे हैं, पर वास्तव में नतीजा क्या होगा ये 10 अक्टूबर का शो देखकर ही पता चलेगा!