Khandwa By Election: चुनाव मैदान से क्यों पलायन कर गए अरुण यादव!

998

भोपाल: खंडवा उपचुनाव को लेकर भाजपा के दावेदार उम्मीदवारों में जमकर खींचतान मची थी। पर, कांग्रेस में बनिस्बत शांति थी। लेकिन, बदले घटनाक्रम में कांग्रेस की कलह सामने आ गई।

कांग्रेस के सबसे सशक्त और संभावित उम्मीदवार अरुण यादव (Arun Yadav) ने उपचुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। अभी पार्टी हाईकमान ने अंतिम रूप से किसी उम्मीदवार के नाम का फैसला नहीं किया, फिर Arun Yadav ने मैदान से हटने का निर्णय क्यों किया, ये समझ नहीं आ रहा। चुनाव मैदान से अरुण का पलायन किसी के गले नहीं उतर रहा है।
आज दोपहर उन्होंने एक कवितानुमा Twitt किया था, जिसका कोई स्पष्ट मतलब तो नहीं था पर इशारा जरूर कर रहा था। अब अरुण यादव के पीछे हटने की जानकारी बाहर आने के बाद इसके मतलब खोजे जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी भावना से आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) को लिखित में अवगत करा दिया है। कल देर रात उन्होंने ट्वीट कर भी अपने इस निर्णय से अवगत करा दिया। अरूण यादव के इस चौंकाने वाले निर्णय पर कई क़यास भी लगाए जा रहे है।

देखिए वह ट्वीट जो कल किया था
मेरे दुश्मन भी मेरे मुरीद हैं शायद,
वक़्त-बेवक्त मेरा नाम लिया करते हैं,
मेरी गली से गुजरते हैं छुपा के खंजर,
रुबरू होने पर सलाम किया करते हैं!

शेरा भी कारण
निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने पिछले दिनों अपनी पत्नी जयश्री सिंह के टिकट के लिए काफी उग्र प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। वे किसी भी स्थिति में पीछे हटने को तैयार नहीं थे। समझा जा रहा है कि अरुण यादव ने संभावित विरोध को देखते हुए पीछे हटने का फैसला किया है।