WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Kharge’s Health Deteriorated : मंच पर बोलते समय खड़गे की तबीयत बिगड़ी!

WhatsApp Image 2024 09 29 At 19.52.23

Kharge’s Health Deteriorated : मंच पर बोलते समय खड़गे की तबीयत बिगड़ी!

उनकी एक रैली कैंसिल हुई, तबीयत क्यों बिगड़ी पता नहीं चला!

Kathua (Jammu Kashmir) : विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के जसरोटा में एक सभा को संबोधित करते समय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद मेडिकल टीम को मंच पर बुलाया गया। भाषण देते हुए बोलते समय अचानक खड़गे की आवाज धीमी हो गई। खड़गे को कठुआ के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ने पर कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि डॉक्टर जांच के बाद ही बताएंगे कि उनकी तबीयत क्यों बिगड़ी! अपने भाषण में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार कभी चुनाव नहीं कराना चाहते थे। अगर वे चाहते तो एक-दो साल में ही चुनाव करा लेते। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वो चुनाव के लिए तैयार हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 सालों में भारत के युवाओं को कुछ नहीं दिया।

तब तक जिंदा रहूंगा

अपनी तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने कहा कि जब तक पीएम नरेंद्र मोदी को नहीं हटा देंगे तब तक मैं जिंदा रहूंगा और आपकी बात सुनूंगा। खड़गे ने कहा कि हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे। मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। मैं तब तक जीवित रहूंगा, जब तक नरेंद्र मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते। कांग्रेस की गारंटी युवाओं, महिलाओं के साथ है। मल्लिकार्जुन खड़गे की एक और रैली अभी होनी थी, जो फिर नहीं हुई।