Khargone News : खरगोन दंगे के वीडियो फुटेज में किसे तलाशा जा रहा!

SP को गोली मारने वाला अभी तक पहचाना नहीं गया

 खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

Khargone: खरगोन दंगों में पुलिस ने अब तक 148 दंगाइयों को गिरफ्तार किया है। लेकिन, अभी तक यह पता नहीं चल सका कि SP सिद्धार्थ चौधरी को गोली किसने मारी थी। पुलिस ने इसका पता करने के लिए अपने इंटेलिजेंस को और एक्टिव किया है। इसके लिए वीडियो फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती सिद्धार्थ चौधरी की स्थिति अब ठीक है। उनके पैर में छर्रे लगे थे। आज भी कर्फ्यू में भी दो घंटे की ढील दी जा रही है।

खरगोन में राम नवमीं के दिन हुए दंगे के बाद पुलिस ने आज सुबह तक 148 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने वाले दंगाईयों की संख्या बढ़ सकती है। आज भी कुछ गिरफ्तारी होने की संभावना है। इधर पुलिस को अब तलाश है उस दंगाई की, जिसने SP सिद्धार्थ चौधरी पर गोली चलाई थी। एक अन्य दंगाई की भी तलाश है, जिसने TI पर पत्थर फेंका था।

SP पर गोली चलाने वाले को लेकर अब तक कोई कुछ नहीं बता रहा है। पुलिस ने इस मामले में सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की थी। वहीं, अभी करीब एक दर्जन लोग उसकी हिरासत में भी है, लेकिन ये भी नहीं बता रहे है कि SP पर गोली किसने चलाई। एसपी पर गोली चलाने वाले की खोज में पुलिस के एक दल ने दंगे के दौरान के कई वीडियो फुटेजों को खंगाला। ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों पहचान तो कर ली है, जिन पर उसे गोली चलाने का शक है, लेकिन वह इस पर और पुख्ता सबूत और गवाह चाहती है। दंगे में 148 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, सभी को जेल भेजा जा चुका है। आज फिर से कर्फ्यू में ढील दी गई है।

Author profile
आशुतोष पुरोहित
आशुतोष पुरोहित ( खरगोन)