Khargone News: सावन के पवित्र माह में भोले के भक्तों का उत्साह और आस्था श्रद्धा चरम सीमा पर

Khargone News: सावन के पवित्र माह में भोले के भक्तों का उत्साह और आस्था श्रद्धा चरम सीमा पर

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: खरगोन में सावन के पवित्र माह में भोले के भक्तों का उत्साह और आस्था श्रद्धा चरम सीमा पर दिखाई दे रही है। रविवार को शहर के जैतापुर स्थित ऐतिहासिक अति प्राचीन ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर से भगवान ऋण मुक्तेश्वर महादेव अपने लाव लश्कर के साथ नगर भ्रमण पर निकलें। इस दौरान शिवभक्तों की आस्था और भक्ति का जन सैलाब उमड़ा। विधायक रवि जोशी, सांसद गजेन्द्र सिह पटेल, पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार, भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर सहित हजारो लोग शामिल हुए। बाबा के शिवडोले सवारी में करीब 15 चलित झाकियां में महांकाल तांडव, अमरनाथ, रामदरबार, श्रीखाटू श्याम की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा स्वांग दल, अखाड़ा, नृत्यदल ने भी लोगों का मन मोह लिया। वही 15 से अधिक चलित और स्थाई साउंड डीजे की धुन पर हजारों युवक और युवतियां भगवान भोलेनाथ के भजनों पर जमकर थिरकते नजर आए।

देखिए वीडियो-

देवाधीदेव महादेव की शाही सवारी में शामिल होने वाले शिवभक्तों के स्वागत सत्कार के लिए 50 से अधिक सेवादारों और विभिन्न संगठनों द्वारा भी सेवा स्टॉल लगाकर हजारों भक्तों के लिए स्वल्पाहार सहित जलपान की व्यवस्था की गई। जैतापुर स्थित मंदिर से डीआरपी लाइन तक निकले इस शिवडोला सवारी के मार्ग को भगवा पताकाओं से सजाया गया था।
पूरे दिन शिवभक्तों में बाबा के डोले को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई दिया। इस बड़े धार्मिक आयोजन को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। इस आयोजन के लिए खरगोन सहित आसपास के थानों के पुलिस बल को भी जगह जगह तैनात किया गया था। वही शिवडोले के चलते पुलिस प्रशासन ने वाहनों के लिए मार्ग डायवर्सन भी किया गया। जिसके चलते यात्री बसों सहित अन्य वाहनों का रुट बदला गया था।

Author profile
आशुतोष पुरोहित
आशुतोष पुरोहित ( खरगोन)