
Kissa-A-IAS: IAS Rajat Bansal: इंजीनियर, IPS और अब है सफल IAS अधिकारी
सुरेश तिवारी

IAS Rajat Bansal: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2012 बैच के IAS अधिकारी रजत बंसल छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के आयुक्त है। वे संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। उनके पास भौमिकी एवं खनिकर्म के संचालक और राज्य खनिज विभाग निगम के प्रबंध संचालक की भी जिम्मेदारी भी है।

IAS Rajat Bansal: रजत बंसल मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले हैं।
उनका जन्म 25 जुलाई 1988 को हुआ था। उनके पिता वन विभाग में ऑफिसर रह चुके हैं।
उन्होंने शुरुआती शिक्षा ला मार्टिनियर स्कूल लखनऊ और डीपीएस आरकेपुरम नई दिल्ली से ली, जहां वे 10वीं में स्कूल टॉपर रहे।
उन्होंने बीआईटीएस पिलानी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इस दौरान उन्होंने फ्रांस में ट्रेनिंग ली और स्कॉलरशिप भी मिली।इंजीनियरिंग के बाद इंफोसिस, पुणे में जूनियर रिसर्च एसोसिएट के रूप जिम्मेदीरी निभाई। नौकरी के साथ ही यूपीएससी की तैयारी जारी रखी और पहले प्रयास में 168वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बने और पश्चिम बंगाल कैडर मिला।यूपीएससी के दूसरे प्रयास में 85वीं रैंक हासिल कर आईएएस का सपना साकार किया।

IAS Rajat Bansal: रजत बंसल ने तीन सितंबर 2012 को अपने प्रशासनिक सफर की शुरुआत की। उनकी पहली पोस्टिंग प्रदेश के रायगढ़ जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में रही। इसके बाद वे राजनांदगांव में एसडीएम और जिला पंचायत के सीईओ रहे। सूरजपुर में भी उन्होंने जिला पंचायत सीईओ की जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद में रायपुर नगर निगम के कमिश्नर बने। वे धमतरी, बस्तर, बलौदा बाजार-भाटापारा के कलेक्टर रह चुके हैं।

*अच्छे सिंगर भी हैं रजत*
IAS Rajat Bansal: बस्तर जिले के कलेक्टर के रूप में उनके द्वारा किए गए अच्छे विकास कार्य आज भी लोगों के जेहन में है।अच्छे विकास कार्यो को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे रजत की गायकी की भी बस्तर में जमकर तारीफ हुई है। दरअसल, बस्तर कलेक्टर के बाद उनका बलौदा बाजार ट्रांसफर हुआ तब अपने विदाई कार्यक्रम में रजत बंसल बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए. गिटार और क्लैप बॉक्स के साथ माइक थामे रजत खुद के लिखे गीत गा रहे थे।

जैसे ही सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुई तो बस्तर के साथ साथ छत्तीसगढ़ के वासी भी जमकर इसकी तारीफ करने लगे और देखते ही देखते उन की गायकी का यह वीडियो जमकर वायरल हुआ। जिस अंदाज में कलेक्टर ने विदाई समारोह में पूरे रिदम के साथ गाना गाया. इसे सुनकर सभी हैरान हुए लेकिन रजत बंसल का सिंगिंग टैलेंट कोई नया नहीं है बल्कि वो पहले भी इस तरह गाते रहे हैं।

*आज भी याद करते हैं बलोदा बाजार के लोग*
रजत का बलौदा बाजार से जब ट्रांसफर हुआ तब लोगों ने कहा कि आपके जनहितैषी कार्यों ने हमेशा के लिए आपकी जगह हमारे दिलों में बना दी है, इसलिए आपके जाने पर ऐसा लग रहा है, जैसे कि कोई अपना बिछड़ रहा हो। रजत बंसल ने भी काफी सहजता से लोगों की बात सुनी और कहा कि आपको जब भी जरूरत होगी, आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं, मैं ज्यादा दूर नहीं जा रहा हूं।

*आपने मेरी बेटी की जान बचाई, आपका उपकार नहीं भूल सकती- सोनी कुर्रे*
कलेक्टर रजत बंसल के ट्रांसफर होकर जाने की खबर सुनकर ग्राम अमेरा की सोनी कुर्रे भी पलारी आ गईं और उन्हें बुके भेंट करते हुए कहा कि सर आपकी मदद से मेरी बेटी को नया जीवनदान मिला है। उसके लिवर ट्रांसप्लांट के लिए आपकी मदद से 22 लाख रुपए मुख्यमंत्री कोष से मिला, जिससे मेरी बेटी का सफल उपचार हो सका। हम आपका उपकार जीवनभर नहीं भील सकते। अगर आप नहीं होते, तो मेरी बेटी आज ठीक नहीं हो पाती, ये बोलते-बोलते मां की आंख भर आई। इस बात को सुनकर रजत बंसल भी भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि आप सबके प्यार और सम्मान के लिए वे आभारी हैं और हमेशा सबसे मिलते रहेंगे। जब भी उनके लायक कोई काम हो, वे बेझिझक उनसे रायपुर में मिलकर बोल सकते हैं।
Kissa-A-IPS: IPS Anukriti Sharma: शादी के 7 साल बाद UPSC क्रैक किया, मिला है ‘खुलासों का अफसर’ वाला खिताब!
अंग्रेजी और हिंदी में धाराप्रवाह बोलने वाले रजत बंसल की गिनती छत्तीसगढ़ के सफल और परिणाम देने वाले अधिकारियों में होती है। रजत छत्तीसगढ़ के विकास में अपना योगदान देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।





