बालकनी से बरसा कुबेर का खजाना, पति से झगड़ा हुआ तो पत्नी ने 1.62 लाख डॉलर (डेढ़ करोड़ रुपए) उड़ा दिए!
चीन के ग्वांगडोंग में तो बालकनी से ही कुबेर का खजाना खुल गया. एक महिला ने अपने आलीशान अपार्टमेंट की खिड़की खोली और देखते ही देखते 1.62 लाख डॉलर यानी करीब डेढ़ करोड़ रुपये हवा के हवाले कर दिए. ये नोट कोई चूरन वाले नोट नहीं थे, बल्कि असली 1,000 हांगकांग डॉलर के कड़क नोट थे. अब आप ही सोचिए, जब हवा में नोट लहराएंगे, तो जनता तो हाथ फैलाएगी ही.
नीचे मची लूट, पुलिस के छूटे पसीने
जैसे ही नोटों की बरसात शुरू हुई, सड़क पर चलते लोग और पड़ोसी अपनी सुध-बुध खो बैठे. हर कोई इस ‘मुफ्त की दौलत’ को लपकने के लिए दौड़ पड़ा. माहौल ऐसा हो गया कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा. शुरुआती जांच में पता चला कि ये कोई दिखावा नहीं था, बल्कि महिला किसी पारिवारिक परेशानी और बीमारी की खबर सुनकर दिमागी तौर पर काफी परेशान थी. दुख की इस घड़ी में उसने ये ‘अनोखा’ रास्ता चुन लिया.
हैरानी की बात ये है कि प्रॉपर्टी मैनेजमेंट ने भी तस्दीक की है कि, उड़ाए गए नोट बिल्कुल असली थे. अब पुलिस लाउडस्पीकर लेकर लोगों के पीछे पड़ी है कि ‘भाई, जिसका है उसे लौटा दो.’ कुछ नेक दिल लोगों ने तो पैसे वापस कर दिए, लेकिन कइयों के हाथ जो लगा, वो उसे अपना ‘नसीब’ मानकर चंपत हो गए.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है.mediawala.in इसकी पुष्टि नहीं करता.)
साहब का पालतू तोता उड़ गया ,पेड़ से उतारने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड, हजारों लीटर पानी बहाया




