WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

साहब का पालतू तोता उड़ गया ,पेड़ से उतारने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड, हजारों लीटर पानी बहाया

The Sahib's pet parrot flew away; the fire brigade arrived to retrieve it from a tree and expended thousands of liters of water.

साहब का पालतू तोता उड़ गया ,पेड़ से उतारने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड, हजारों लीटर पानी बहाया

Narayanpur News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पालतू तोते को पकड़ने के लिए हजारों लीटर पानी को बहा दिया गया।खबर बड़ी दिलचस्प है।ओबीसी बॉयज हॉस्टल के पास एक अफसर का पालतू तोता उड़ गया। उसे पकड़ने के लिए फायर ब्रिगेड का सहारा लिया गया। पेड़ पर हाई प्रेशर से पानी छोड़ा गया जिससे तोता भीग गया और उड़ न पाने से छत पर बैठ गया जिसे पकड़ लिया गया।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक पालतू तोता पेड़ पर बैठ गया। तोते को नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड पहुंची और पानी की तेज बौछारें डाली। उसे नीचे उतारने के लिए हजारों लीटर पानी बहा दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि, यह तोता किसी अधिकारी का है, लेकिन उस अधिकारी का नाम पता नहीं चल सका है। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मामला OBC बॉयज हॉस्टल के पास का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ओबीसी बॉयज हॉस्टल परिसर के पास कहीं से आकर एक पालतू तोता पेड़ पर बैठ गया। लंबे समय तक वहीं बैठा रहा। वह नीचे उतरने का नाम ही नहीं ले रहा था। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

जिसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पानी की तेज बौछारें डाली। तोता काफी ऊंचाई पर बैठा था और उसे नीचे लाने के लिए पाइप से लगातार पानी डाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद तोता नीचे उतरा। इस दौरान हजारों लीटर पानी बहाया गया, जबकि इलाका पहले से ही भीषण गर्मी और पानी की कमी से जूझ रहा है।

AI इमेज
AI इमेज

काफी ऊंचाई में बैठा था तोता-फायर ब्रिगेड की टीम जब तोते को उतारने के लिए मौके पर पहुंची तो तोता काफी उंचाई पर बैठा हुआ था। उसे नीचे लाने के लिए पाइप से लगातार पानी डाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद तोता नीचे उतरा। हालांकि इस दौरान हजारों लीटर पानी बह गया। बताया जा रहा है कि नारायणपुर के ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ गर्मी शहर के कई मोहल्लों में पानी की किल्लत हो जाती है।

अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं-लोगों का आरोप है कि, यह सरकारी संसाधनों और पानी की बर्बादी है। हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि यह तोता किस अधिकारी का है। फायर ब्रिगेड की टीम ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।