WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Lalu active in politics: लालू 9 महीने बाद पटना पहुंचे, कहा ‘गुजरात से 40 हजार महिलाएं गायब!’

Lalu active in politics: लालू 9 महीने बाद पटना पहुंचे, कहा ‘गुजरात से 40 हजार महिलाएं गायब!’

Patna : स्वस्थ होने के बाद RJD सुप्रीमो लालू यादव 9 महीने बाद पटना पहुंचे और राजनीति में अपनी सक्रियता दिखाई। वे हर मुद्दे पर केंद्र की BJP सरकार पर हमले बोल रहे हैं। रविवार को उन्होंने ट्वीट कर मणिपुर हिंसा सहित कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी देश अस्त-व्यस्त हैं, लेकिन प्रधानमंत्री और गृहमंत्री चुनाव प्रचार में मस्त हैं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होने वाला है।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हमारे जवान शहीद. मणिपुर जल रहा है, चीन हमारे देश में घुस रहा है, छात्र,नौजवान, कर्मचारी, व्यापारी, खिलाड़ी त्रस्त हैं। गुजरात से 5 साल में 40 हजार महिलाएं गायब है। लेकिन, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री चुनाव प्रचार में मस्त और देश अस्त-व्यस्त। मीडिया निर्मित इन लोगों ने लोकतंत्र, सद्भाव, चुनावी राजनीति और पद की गरिमा को एकदम तार-तार कर दिया।

आरजेडी नेताओं के साथ की थी बैठक
बिहार आने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव राजनीति में फिर सक्रिय हो गए। बीते बुधवार को लालू यादव ने 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर आरजेडी के विधायकों, मंत्रियों और विधान पार्षदों को लंच पर बुलाया था। इस दौरान उन्होंने नेताओं से क्षेत्र में माहौल को जाना। सरकार के मंत्रियों के कामकाज के बारे में पूछताछ की। इसके साथ ही लालू ने लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की।

लम्बे अरसे बाद पटना आए
आरजेडी नेता लालू यादव किडनी की बीमारी से काफी समय से जूझ रहे थे। कुछ समय पहले सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। इसके बाद से ही वो दिल्ली में रह रहे थे। बिहार में आने के लिए लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन, खराब स्वास्थ्य की वजह से नहीं आ रहे थे। लालू 9 महीने बाद पटना पहुंचे और बीजेपी पर हमला बोला!