WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lata Mangeshkar Honor : फ़िल्म संगीत की तीन हस्तियां लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत!

सुप्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक एवं ग्रुप मुम्बई द्वारा सुरमयी प्रस्तुतियां दी

WhatsApp Image 2022 09 28 At 11.52.21 PM 696x371

Indore : राज्य शासन के प्रतिष्ठा प्रसंग राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह में आज शाम फिल्मी जगत की गायन एवं संगीत क्षेत्र की तीन हस्तियों को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान प्राप्त करने वालों में गायक शैलेन्द्र सिंह, संगीतकार आनंद-मिलिंद और गायक कुमार शानू शामिल है। इन्हें यह सम्मान राज्य शासन की ओर से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने प्रदान किया। वर्ष 2019 का सम्मान पार्श्व गायन के लिए शैलेन्द्र सिंह को, वर्ष 2020 का सम्मान संगीत निर्देशन के लिए आनंद-मिलिंद को और वर्ष-2021 का सम्मान पार्श्व गायन के लिए कुमार शानू को दिया गया।

WhatsApp Image 2022 09 28 at 11.52.49 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए स्वर कोकिला लता मंगेशकर की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि इंदौर में लताजी के नाम संगीत अकादमी, संगीत महाविद्यालय और संग्रहालय की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि लताजी द्वारा संगीत के क्षेत्र में दिए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि स्वर कोकिला तथा भारत रत्न लता मंगेशकर का जन्म इंदौर में हुआ। लताजी भारत के इतिहास में महान अध्याय के रूप में दर्ज है। उनके द्वारा संगीत के क्षेत्र में दिए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज वे भौतिक रूप से भले ही हमारे बीच में नहीं है, परंतु वे अपने गीत, देशभक्ति स्वभाव, संस्कार, मूल्य, आवाज के माध्यम से हमेशा हमारे बीच रहेंगी। उन्होंने कहा कि लताजी के बगैर देश अधूरा है। गीत-संगीत सूना है। उनकी कमी पूरी नहीं हा सकती है। उन्होंने कहा कि लताजी की स्मृतियों को प्रदेश में चिरस्थायी रखा जाएगा।

WhatsApp Image 2022 09 28 at 11.52.34 PM

अपने सम्मान के उत्तर में शैलेंद्र सिंह ने कहा कि यह मैरा सौभाग्य है कि लताजी के नाम से स्थापित यह अवार्ड मुझे मिल रहा है। उन्होंने गीत-संगीत की साधना में लगे युवाओं से कहा कि वे लगातार रियाज करते रहें। अपनी आवाज में गाएं किसी की नकल नहीं करें। कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त आनंद मिलिंद ने संयुक्त रूप से कहा कि यह अलंकरण जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रतिष्ठित लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत कुमार शानू ने कहा कि आज का दिन जिंदगी का सबसे अहम दिन है। लताजी के नाम से यह अलंकरण का महत्व मैरी जिंदगी में सबसे ज्यादा रहेगा। उन्होंने इस अलंकरण के लिए मुख्यमंत्री के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

अलंकरण समारोह के पश्चात् संगीत संध्या का आयोजन भी हुआ। इसमें सुप्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक एवं ग्रुप मुम्बई द्वारा सुरमयी प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर राज्य स्तरीय सुगम संगीत प्रतियोगिता के विजेताओं द्वारा भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में संभाग आयुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया। संस्कृति विभाग के संचालक अदिति कुमार त्रिपाठी ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किया।