WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Late Night Heavy Rain : रात 3 बजे 2 इंच बारिश, 24 घंटे में साढ़े 4 इंच

निचली बस्तियों में पानी भरा, इस सीजन में 25 इंच वर्षा दर्ज

WhatsApp Image 2022 08 06 At 10.21.18 AM 696x522

Indore : शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 3 से 5 बजे तक भारी बारिश हुई। इस तरह 24 घंटे में शहर में साढ़े चार इंच से ज्यादा बरसात रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार देर रात 3 बजे से शहर में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें शुरू हुई और करीब आधे घंटे में 2 इंच वर्षा हुई। सुबह 5 बजे तक इंदौर में तेज वर्षा का दौर जारी रहा। शनिवार सुबह बादल छंटे और धूप भी निकली।
एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर इस मानसून में अभी तक 640 मिली मीटर (करीब 25 इंच) वर्षा दर्ज की गई। शनिवार सुबह 8 बजे दो इंच वर्षा दर्ज हुई। एयरपोर्ट स्टेट वेदर स्टेशन पर 108 मिलीमीटर (करीब साढ़े चार इंच) वर्षा दर्ज हुई। देर रात से सुबह तक हुई वर्षा के कारण शहर की सड़कों और चौराहों पर जलजमाव की स्थिति भी निर्मित हुई। कई निचली बस्तियों में पानी भरने और वाहनों में पानी भरने की भी जानकारी मिली। जूनी इंदौर क्षेत्र के बड़े हिस्से में आधी रात तक लोगों को अंधेरे में समय गुजारना पड़ा।
वर्तमान में राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती घेरा समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर और 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर सक्रिय है वहीं पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर कोटा से लेकर रायसेन -रायपुर और दीघा होते हुए पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है । इसके अलावा मध्य कर्नाटक और झारखंड के ऊपर भी एक चक्रवाती घेरा सक्रिय है। इसके कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण इंदौर में अच्छी वर्षा देखने को मिली।

WhatsApp Image 2022 08 06 at 10.21.18 AM 1

7 अगस्त के बाद अच्छी वर्षा
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 7 अगस्त को ओडिशा के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसके आगे बढ़ने पर प्रदेश में अगले अच्छी वर्षा होगी। 7 से 9 अगस्त के बीच इंदौर शहर में मध्यम वर्षा होगी वहीं प्रदेशभर में तेज वर्षा होने की संभावना है। इंदौर में अगस्त माह में गुरुवार और शुक्रवार रात को तेज वर्षा का दौर दिखाई दिया।