
पढ़ना जारी रखें
कार्य़क्रम में वर्ष 2013 से 2020 तक के राष्ट्रीय नानाजी देशमुख सम्मान प्रदान किये जायेंगे। जिसमें भाऊ साहब भुस्कुटे सेवा न्यास होशंगाबाद को 2013 का, उत्तरांचल उत्थान परिषद् मनेरी को 2014, आचार्य प्रदीप कौशिक झारखण्ड को 2015, संस्था सम्पर्क झाबुआ को 2016, श्री सोपान जोशी दिल्ली को 2017, डॉ. शंकर अभ्यंकर को 2018, संस्था नर्मदा खरगोन को 2019 और गौमुखी सेवा धाम कोरबा को वर्ष 2020 के लिए सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे, जिसमें गणतंत्र दिवस की परेड में चयनित प्रतिभागी और झाँकियों को पुरस्कृत किया जायेगा।
अगले क्रम में सुगम संगीत कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक श्री अन्नू कपूर के साथ अनुभव सुमन, सुप्रिया जोशी, साहिल सोलंकी, ऐश्वर्या पंडित द्वारा प्रस्तुति दी जाय़ेगी। कार्यक्रम में दर्शकों का प्रवेश नि:शुल्क एवं प्रथम आयें-प्रथम पायें के आधार पर होगा। समारोह के दौरान कोरोना संक्रमण के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।





