WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Lawyers Strike : तीन दिन से वकील हड़ताल पर, हाईकोर्ट के निर्देश को स्टेट बार ने नहीं माना!

हड़ताल खत्म नहीं होगी, अध्यक्ष ने जारी किया वीडियो

1767
WhatsApp Image 2023 03 25 At 1.33.51 PM 696x416

Lawyers Strike : तीन दिन से वकील हड़ताल पर, हाईकोर्ट के निर्देश को स्टेट बार ने नहीं माना!

Indore : स्टेट बार काउंसिल आज भी हड़ताल पर अडिग है। 92 हजार वकील काम नहीं कर रहे। प्रदेश में वकीलों की हड़ताल तीन दिन से जारी है। इस हड़ताल से हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए तुरन्त काम पर लौटने का निर्देश दिया।
वकीलों की प्रदेशव्यापी हड़ताल 23 मार्च से चल रही है। प्रकरण निराकरण की नई योजना के विरोध में वकीलों की हड़ताल जारी है।

हाईकोर्ट ने पुराने 25 प्रकरणों को तीन महीने में निबटाने का आदेश दिया है। सभी जिला अदालतें में तीन महीने में 25 पुराने केस निबटाने का आदेश है। वकीलों में 3 महीने की लाइम लिमिट पर नाराजगी व्यक्त है। प्रदेश की अदालतों में 19 लाख 78 हजार केस पेंडिंग है।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, स्टेट बार काउंसिल मध्यप्रदेश जबलपुर के अध्यक्ष प्रेमसिंह भदौरिया-

हाई कोर्ट के निर्देश को लेकर स्टेट बार काउंसिल की दो टूक, कहा कि हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। स्टेट बार काउंसिल मध्यप्रदेश जबलपुर के अध्यक्ष प्रेमसिंह भदौरिया ने वीडियो जारी करके प्रदेश के वकीलों से आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आदेश के विरोध में वकील एकजुट रहे। अवमानना की कार्रवाई के लिए मैं तैयार हूं। अगर जेल जाना पड़ेगा, तो सबसे पहले व्यक्ति मैं ही होऊंगा। दिल्ली में न्यायमूर्ति जीतेंद्र महेश्वरी से मुलाकात करूंगा। उनसे निवेदन करूंगा कि सीजेआई के समक्ष पूरे प्रकरण को रखें।