WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Leopard in Colony : इंदौर में देवगुराड़िया के पास मानसरोवर कॉलोनी में तेंदुआ दिखने से दहशत, पकड़ लिया गया!

WhatsApp Image 2025 01 23 At 18.36.05

Leopard in Colony : इंदौर में देवगुराड़िया के पास मानसरोवर कॉलोनी में तेंदुआ दिखने से दहशत, पकड़ लिया गया!

देखिए वीडियो : कॉलोनी की सड़कों पर दौड़ता रहा और कुछ समय बाद छतों पर भी दिखा!

Indore : शहर के पूर्वी इलाके और बायपास के नजदीक देवगुराड़िया के समीप स्थित मानसरोवर कॉलोनी में एक तेंदुआ नजर आया। इससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही तेंदुआ कॉलोनी में घुसा, लोग सड़कों पर भागने लगे। तेंदुआ कॉलोनी की सड़कों पर दौड़ता रहा और कुछ समय बाद छतों पर भी दिखाई दिया। कुछ देर बाद वह लापता हो गया।

इस घटनाक्रम के बाद वन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस फोर्स ने सभी निवासियों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी। तेंदुए की खोजबीन जारी है। वन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ने की कोशिशें शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक तेंदुए को इंजेक्शन के जरिए बेहोश करके उसे पकड़ लिया गया। उसे चिड़ियाघर ले जाया गया है।इस घटना से लोगों में डर और चिंता का माहौल है। जबकि, प्रशासन सुरक्षा के उपायों को सुनिश्चित करने में जुटा है।

उल्लेखनीय है कि देवगुराडिया के आसपास के इलाके में कई नई कॉलोनियां विकसित हो रही है और कई कॉलोनी में लोग रहने आ गए। यही वजह है कि लोग तेंदुए को देखकर दहशत में हैं।