WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home कॉलम

LIFE LOGISTIC: आपका हक है सुंदर दिखना

1047

LIFE LOGISTIC: आपका हक है सुंदर दिखना, सुंदर तरीके से रहना

सुंदरता के साथ रहना बड़ा आसान है। इसके लिए कहीं आपको बड़े-बड़े खर्च करने की जरूरत नहीं। आपको आपके चेहरे की चमक के लिए एक बार थोड़ा सा गर्म पानी में नैपकिन डूबा कर थोड़ी देर रख लिया उसके बाद ठंडे पानी में नैपकिन डूबा कर वापस चेहरे रख लिया। इसी तरह नहाते वक्त भी एक बार गर्म पानी से नहाए उसके बाद थोड़ा सा ठंडा पानी शरीर पर डालें। इन सब बातों के बाद आप अपने चेहरे पर खोपरे का तेल या मॉइस्चराइजर लगा ले चेहरे के साथ शरीर पर भी लगा ले स्किन में चमक बरकरार रहेगी।

सप्ताह में एक-दो दिन घर पर उबटन बना कर नहाये। जिनके यहां ग्वारपाठा अंग्रेजी में एलोवेरा कहते हैं उपलब्ध हो उसका एक छोटे टुकड़े से भी नहाना चाहिए। यह आपकी स्किन की बीमारी को दूर करने में काम आता है। पानी सूप आदी खूब पीना चाहिए। किसी भी प्रकार के सोडियम युक्त साबुन से बचें और जिस साबुन में कास्टिक ज्यादा हो उससे भी बचे। अच्छे कंपनियों के हर्बल साबुन वापरे। धूप, गर्म हवा और ठंडी हवा से अपने आपको जहां तक हो सके बचा के रखे। बाहर घूमने का चेहरे और हाथ के प्रोटेक्शन का ध्यान रखें। तेज धूप में रहने पर स्क्रीन का कलर बदलता है। जिस कमरे में आप सोते हैं उस पर ताजी हवा का होना जरूरी है। सुंदर रहने के लिए आप हल्की-फुल्की ज्वेलरी चाहे आर्टिफिशियल हो,पहने।


Read More… LIFE LOGISTIC: शुगर और ब्लड प्रेशर होने पर लापरवाही ना वापरे 


आदिवासी महिलाएं स्वयं मोती से अपने ज्वेलरी खूबसूरती से बना लेती है और सुंदर भी दिखती है। ज्यादा भड़कीले मेकअप की आपको जरूरत नहीं है। आप अपने घर को भी जितना व्यवस्थित सजाएंगे उतना आपको रहने में अच्छा लगेगा।

कोई जरूरी नहीं कि आप महंगे डेकोरेशन के सामान लाए। आप स्वयं जो घर में बना सकते हैं, बनाए और वेस्ट मटेरियल से खूबसूरत डेकोरेटिव आइटम बना सकते हैं। घर में खिड़की दरवाजे पर आप मांडने बना सकते हैं। इसी तरह घर के द्वार पर खूबसूरत वेलकम रंगोली पक्के कलर से बना सकते हैं। घर में मंदिर में या जिस भी भगवान को माने रोज अगरबत्ती जरूर लगाएं।

खाना खाते वक्त अपने पास एक नैपकिन जरूर रखें। इन सब छोटी छोटी बातों से आपके जीवन में धीरे-धीरे सुंदरता अपने आप बढती जायेगी।

अशोक मेहता, इंदौर (लेखक, पत्रकार, पर्यावरणविद्)