Local Bodies Elections: महापौर का आरक्षण यथावत, जानिए नगर पालिका अध्यक्ष पदों पर आरक्षण की स्थिति

391

भोपाल: मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए विभिन्न नगरों के लिए आज आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के नगर निगम में महापौर का पद पहले की तरह यथावत रहेगा। इसके अलावा आज हुई आरक्षण प्रक्रिया में 99 नगर पालिका में 15 पद अनुसूचित जाति, 6 पद अनुसूचित जनजाति और 28 पद ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए है।

इसी तरह महिलाओं के लिए अनारक्षित 25 पद होंगे।

OBC के लिए आरक्षित:
सबलगढ़, धार, आष्टा, रायसेन, सिरोंज होशंगाबाद, शहडोल, छतरपुर, पनागर, शयोपुर, राघोगढ़, मनावर,सनावद, नेपानगर, खाचरोद, शुजालपुर, जावरा, मंदसौर,इटारसी, हरदा, ब्यावरा, रहली, दमोह, मैहर, पांढुर्ना, जुन्नारदेव, सिवनी, मंडला

महिला OBC आरक्षित सीटें-
धार, आष्टा, रायसेन, होशंगाबाद, छतरपुर, श्योपुर,सनावद नेपानगर, शुजालपुर,जावरा, मंदसौर, हरदा, ब्यावरा, मैहर।

अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए अरक्षित–
मलाजखंड, झाबुआ, अलीराजपुर (महिला), बड़वानी (महिला),पाली, बिजुरी (महिला)