Lokayukt raid : मनावर और कुक्षी में बैंक मैनेजर के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस के छापे

बैंक मैनेजर के यहां क्या क्या मिला जानिए

1286
(Lokayukta Raid)

Lokayukt Raid : मनावर और कुक्षी में बैंक मैनेजर के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस के छापे, 

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : जिले के कुक्षी और मनावर में इंदौर लोकायुक्त ने आज सुबह कार्रवाई करते हुए दो ठिकानों पर छानबीन की। मनावर की राधारमण कॉलोनी और कुक्षी की गायत्री कॉलोनी में लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है।

चार डीएसपी, 5 इंस्पेक्टर की टीम इंदौर से कुक्षी और मनावर पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई सुबह साढ़े 5 बजे से जारी है। मैनेजर, नर्मदा झाबुआ ग्रामीण राजाराम शिंदे के मनावर और कुक्षी निवास पर लोकायुक्त का छापा मारकर (Lokayukta Raid) आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की।

Lokayukt Raid

बैंक प्रबंधक के मनावर और कुक्षी निवास पर छानबीन जारी है। उनके निवास से ढाई लाख रुपए नकद मिले। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दो मकान, 4 बैंकों के खातों की डायरी व अन्य कई दस्तावेज, कई प्लॉटों के दस्तावेज भी लोकायुक्त(Lokayukta Raid) पुलिस ने जब्त किए हैं। लोकायुक्त(Lokayukta Raid) की कार्रवाई से लग रहा है कि उनके पास से अभी और जानकारी मिल सकती है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में और भी संपत्ति उजागर होने के आसार हैं।

लोकायुक्त पुलिस के DSP प्रवीण बघेल ने बताया कि दो लाख 66 हजार नकद, साढ़े चार लाख की एफडी, बैंक लॉकर, कुक्षी और मनावर में दो मंजिला मकान, तीन प्लॉट, एक फोर व्हीलर, एक एवेंजर बाइक जब्त किए गए। बैंक खाते और लॉकर खोले जाएंगे तब उसकी डिटेल सामने आएगी।

enewsmp.com623f0fca546c926 03 2022 eow 4 thumb

राजा राम शिंदे इस समय मनावर में पदस्थ हैं और लोकायुक्त की मुख्य कार्रवाई मनावर में ही की जा रही है। इसके अलावा कुक्षी में भी कार्रवाई जारी है।

राजा राम की नर्मदा झाबुआ बैंक में पोस्टिंग क्लर्क के तौर पर हुई थी और दो साल पहले ही उन्हें पदोन्नत कर मनावर में प्रबंधक बनाया गया था।

Lokayukt Raid

राजा राम के खिलाफ बैंक में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली थी। राज्य सरकार की किसानों के ऋण माफी योजना में राजा राम ने रुपये लेकर हेरफेर किया था।

Petrol-Diesel Price : आठ दिन में सातवीं बार पेट्रोल-डीजल महंगा