WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukt Trap : लोकायुक्त ने बुरहानपुर जिले की मांडवा पंचायत के उपसरपंच से ₹5000 की रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर को पकड़ा!

WhatsApp Image 2025 06 16 At 17.37.26

Lokayukt Trap : लोकायुक्त ने बुरहानपुर जिले की मांडवा पंचायत के उपसरपंच से ₹5000 की रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर को पकड़ा!

वन भूमि पर पुलिया और सड़क निर्माण के लिए ₹15 हजार की रिश्वत मांगी गई!

Indore : इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्रवाई में डिप्टी रेंजर मोहम्मद खान, वन ग्राम मांडवा, तहसील नेपानगर को 5000 रु की रिश्वत लेते आज पकड़ा गया। आवेदक संजय जाधव पिता डोंगर सिंह, उपसरपंच ग्राम पंचायत मांडवा तहसील नेपानगर ने उनकी शिकायत की थी।

मामले के अनुसार, आवेदक संजय जाधव ग्राम मांडावा तहसील नेपानगर (जिला बुरहानपुर) का रहने वाला होकर ग्राम पंचायत मांडवा का उप सरपंच हैं। आवेदक की पंचायत में पुलिया निर्माण कार्य बाथू मोहल्ला के पास कराया जाना है। यह ग्राम हसनपुर से ग्राम मांडवा के मध्य जिसमें बीच में नाला है, उस नाले पर पुलिया निर्माण एवं उसके दोनों ओर उसे जोडने के लिए 70 मीटर रोड का निर्माण होना था। इसकी स्वीकृति पंचायत को वनमंडलाधिकारी बुरहानपुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बुरहानुपर से प्राप्त हुई थी।

WhatsApp Image 2025 06 16 at 17.39.03

उक्त पुलिया का निर्माण कार्य होकर 60 मीटर रोड़ का निर्माण कार्य कराया जा चुका है। पुलिया के दोनों ओर पुलिया को जोड़ने के लिए आरसीसी रोड़ के टुकड़े का लगभग 10 मीटर का निर्माण शेष रह गया। उक्त पुलिया व 70 मीटर रोड़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आती है। शेष 10 मीटर निर्माण कार्य पूरा न करने व 60 मीटर के पूर्व के निर्माण करने के लिए मोहम्मद खान डिप्टी रेंजर द्वारा आवेदक से 15 हजार रू रिश्वत की मांग की जा रही थी।

इस मामले की शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की थी। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर आज 16 जून को ट्रेप दल का गठन किया गया और आरोपी को वन चौकी मांडवा पर आवेदक से 5000 रुपए रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

ट्रेप दल में निरीक्षक राहुल गजभिये, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक पवन पटोरिया, आरक्षक आदित्य सिंह भदोरिया, आरक्षक मनीष माथुर, आरक्षक शिवप्रकाश पाराशर एवं चालक शेरसिंह ठाकुर शामिल रहे।