
Lokayukt Trap: दमोह में दो बाबू और एक शिक्षक 80000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Lokayukt Trap: दमोह में कल रात दो बाबू और एक शिक्षक को 80000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।
लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक नवेन्द्र कुमार आठया प्राथमिक शिक्षक विज्ञान गत दिनों सस्पेंड होने के बाद बहाल हो गए थे। नवेन्द्र कुमार आठया से नई पद स्थापना और विभागीय जांच को समाप्त करने के लिए शिक्षा विभाग के दो बाबू नीरज कुमार सोनी,मनोज कुमार श्रीवास्तव और माध्यमिक शिक्षक अनिल कुमार साहू द्वारा 80 हजार रुपए की रिश्वत मांग की जा रही थी।
आवेदक अपने कार्य के लिए रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसके द्वारा लोकायुक्त कार्यालय सागर उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष आवेदन पत्र दिया गया । आवेदन पत्र का विधिवत सत्यापन कराया गया । सत्यापन पर शिकायत सही पाए जाने पर उपरांत कल 04.05.26 को आरोपी अनिल कुमार साहू को आवेदक से ₹80,000/-रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों एवं आरोपी बाबू नीरज कुमार सोनी को रिश्वत राशि का शेयर लेने उपस्थित होने पर लोकायुक्त पुलिस सागर द्वारा पकड़ा गया । कार्यवाही के दौरान इस तथ्य के प्रमाण मिलने पर कि एक अन्य बाबू मनोज कुमार श्रीवास्तव की मिलीभगत से काम कराने के एवज में रिश्वत ले रहे थे तब उसे भी सह आरोपी बनाया जा कर अग्रिम कार्यवाही की गई ।
इन तीनों को पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने दमोह जबलपुर आम रोड पर इस मामले में पकड़ा गया है।
इस संबंध में लोकायुक्त पुलिस द्वारा तीनों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
*ट्रैपकर्ता* :- निरीक्षक मंजू किरण तिर्की एवं निरीक्षक रंजीत सिंह तथा लोकायुक्त सागर स्टाफ





