Weather Update: MP में कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार 

433

Weather Update: MP में कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत में आज उत्तर, मध्य और पूर्व दिशा में पश्चिमी बादलों से वर्षा होगी जबकि दक्षिण के केरल, तमिलनाडु, आंध्रा और कर्नाटक में दक्षिण -पूर्वी दिशा के बादलों से वर्षा होगी।

उत्तर में आज कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख, उत्तराखंड, यूपी, उत्तर पश्चिम राजस्थान, बिहार, मध्य में मध्यप्रदेश, झारखंड, पूर्व में बंगाल, असम, अरुणाचल, मेघालय उड़ीसा में बारिश होगी। दिल्ली, हरियाणा में बादल छाएंगे।

 

पश्चिमी हवाओं संग बादलों का यह सिलसिला अभी तीन दिन और चलेगा। इसके बाद हवाएं ऊंची होंगी जिससे बारिश का चक्र थमेगा। केवल लद्दाख की ऊपरी सतह से गुजरते बादल बारिश करेंगे। पांच दिन बाद उत्तर भारत में फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

मध्य प्रदेश में आज अनेक स्थानों पर दोपहर में बारिश की संभावना है, जबकि ग्वालियर में तेज बारिश से अधिकतम तापमान उतर कर 31 डिग्री तक आ सकता है। प्रदेश का निचला हिस्सा बारिश विहीन रहेगा लेकिन पश्चिम, उत्तर, मध्य और पूर्वी हिस्से में गुजरते बादल बारिश करेंगे। रात तक मौसम सामान्य हो जाएगा।

दक्षिण महासागर में बादलों का रुख तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक से आंध्रा की ओर अग्रसर है। आज इन राज्यों में वर्षा संभावित है। दक्षिण से हवाएं उत्तर पूर्व की ओर ही उठ रहीं हैं। बंगाल की खाड़ी में बादलों का जमाव भारी वर्षा दक्षिणी भाग में कर सकता है।