Lokayukta and EOW Inquires Against IAS Officers : 49 IAS अफसरों के खिलाफ लोकायुक्त और EOW में जांच पेंडिंग

EOW में 18 साल से चल रही जांच

1081
IAS-IPS

Lokayukta and EOW Inquires Against IAS Officers : 49 IAS अफसरों के खिलाफ लोकायुक्त और EOW में जांच पेंडिंग

भोपाल: लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में 49 आईएएस अफसरों के खिलाफ जांच और विवेचना चल रही है। इसमें सबसे पुरानी जांच ईओडब्ल्यू में पेंडिंग हैं, जो 18 साल से चल रही है। जबकि लोकायुक्त में सबसे पुरानी जांच आठ साल पुरानी हैं।
लोकायुक्त में इस साल तक आईएएस अफसर के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ। जबकि ईओडब्ल्यू में 2017 के बाद से किसी भी आईएएस अफसर के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।

इस संबंध में कांग्रेस विधायक आरिफ अकील ने विधानसभा में सवाल लगाया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखित जवाब में बताया कि प्रदेश में आईएएस अफसरों के खिलाफ लोकायुक्त में 41 जांच चल रही है। इनमें से कुछ विवेचनाधीन भी है। इसी तरह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) 8 प्रकरण विवेचना में हैं। लिखित उत्तर में बताय गया कि लोकायुक्त में वर्ष 2014 में आईएएस अफसरों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज हुए थे, उनकी जांच चल रही है। इसी तरह वर्ष 2015 में भी आईएएस अफसरों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज हुए थे उनकी भी जांच चल रही है। इसी तरह वर्ष 2016 में चार प्रकरण जांच में हैं। वर्ष 2017 के तीन प्रकरण जांच और विवेचनाधीन हैं। वर्ष 2018 और 2019 में एक-एक प्रकरण आईएएस अफसर पर दर्ज हुए इनमें भी जांच और विवेचना चल रही है। इसी तरह वर्ष 2020 में चार प्रकरण, वर्ष 2021 में सात, वर्ष 2022 में 16 और इस साल एक प्रकरण आईएएस अफसर के खिलाफ जांच और विवेचना चल रही है।

इसी तरह ईओडब्ल्यू में वर्ष 2004 के एक प्रकरण में आईएएस अफसर के खिलाफ विवेचना चल रही है। इसी तरह वर्ष 2009 में एक, वर्ष 2011 में 2, वर्ष 2012, 2013, 2014, 2015 और 2017 के एक-एक प्रकरण विवेचनाधीन हैं।