Lokayukt Raid At Ex Excise Officer: धर्मेंद्र सिंह भदोरिया के बैंक खाते और लाकर फ्रिज, बैंक खातों में 1 करोड़ 26 लाख रुपए जमा

592

Lokayukt Raid At Ex Excise Officer: धर्मेंद्र सिंह भदोरिया के बैंक खाते और लाकर फ्रिज, बैंक खातों में 1 करोड़ 26 लाख रुपए जमा

इंदौर: Lokayukt Raid At Ex Excise Officer: धर्मेंद्र सिंह भदोरिया के ठिकानों पर कल लोकायुक्त पुलिस इंदौर द्वारा मारे गए छापे को लेकर जांच जारी है। जांच के दौरान भदौरिया और उनके परिवार के खातों में कुल
1 करोड़ 26 लाख रुपए जमा होना पाया गया है। लोकायुक्त पुलिस द्वारा बैंक खाते और लाकर फ्रिज कर दिए गए हैं।

लोकायुक्त पुलिस इंदौर के SP राजेश सहाय से प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र भदौरिया के यहां कल की गई सर्च में अग्रिम विवेचना जारी है। आज विवेचना के अनुक्रम में बैंक खातों की जानकारी ली गई। उनके और परिवार के खातों में कुल 1,26,31,013/- रुपए जमा हैं। बीमा और अन्य पॉलिसी भी कुल 21 के लगभग पाई हैं जिनमें 13,90,648/-रुपए किश्त भरी जाना अभी ज्ञात हुआ है।

पत्नी के नाम बैंक ऑफ बड़ौदा में लॉकर पाया है। कुल 4 लाकर विभिन्न बैंकों मैं अभी पाए हैं। खातों और लॉकर को फ्रीज कराया है जो लॉकर आरोपी की उपस्थिति में खोले जाएंगे।

SP ने बताया कि विवेचना में पुत्र सूर्यांश भदौरिया द्वारा विशाल पंवार के शिवा चाइनीज वोक फ्रेंचाइजी में भी पार्टनरशिप मिली है। अन्नपुर्णा और विजयनगर की शॉप में 40% हिस्सेदारी है। इसके एवज में विशाल को 25,00,000/- रुपए सूर्यांश ने दिए हैं।

इस प्रकार अभी तक कुल 20,24,55,169/- रुपए की चल अचल संपत्ति प्रकरण में श्री धर्मेंद्र भदौरिया द्वारा धारित किया जाना प्रथम दृष्टया पाया गया है। विवेचना जारी है।