
लोकायुक्त टीम मंदसौर CMHO ऑफिस में नर्सिंग कॉलेज सहित अन्य वित्तीय अनियमितताओं की जांच हेतु पहुंची
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर । मंगलवार को लोकायुक्त टीम CMHO ऑफिस इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय पहुंची तो एकदम हड़कंप मच गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय नर्सिंग कॉलेज भोजन घोटाले में लाखों रुपए की वित्तीय गड़बड़ी छात्राओं के स्टायफंड राशि कॉन्ट्रैक्टर खाते ट्रांसफर होने और नियम विरुद्ध 100 प्रतिशत जीएसटी वसूली आदि अन्य मामलों की शिकायत पर पहुंची लोकायुक्त टीम की दिनभर चली कार्यवाही में पता लगा है कि ऑफिस में पूछताछ हुई दस्तावेज खंगाले और कुछ फाइल डॉक्यूमेंट्स अपने साथ भी लेकर जाने की जानकारी प्राप्त हुई है ।
पता चला है कि सेवा निवृत सिस्टर ट्यूटर पेंशन लम्बित प्रकरण की शिकायत भी लोकायुक्त तक पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग एवं जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि मनोहर नाहटा ने भी गड़बड़ी की लिखित शिकायत की थी।
लोकायुक्त टीम CMHO ऑफिस में पूछताछ कर रही थी तब जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गोविन्द सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

लोकायुक्त टीम ने इस मामले में अधिकृत रूप से जानकारी नहीं दी ओर बताया कि जांच कराई जा रही है उसके बाद मिडिया को जानकारी दी जाएगी।
जिले भर में स्वास्थ्य विभाग की गड़बड़ी की जानकारी सामने आने और प्रशासनिक व्यवस्था की गम्भीर स्थिति अन्य विभागों और क्षेत्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने आक्रोश जताया है और बयान में कहा है कि जिले का आम नागरिक स्वास्थ्य विभाग राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों में भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी कमीशन खोरी और प्रशासन की उदासीनता ओर लापरवाही से त्रस्त है। श्री गुर्जर ने कहा कि कई बार जवाबदेही की कमी स्पष्ट देखी जा रही है उसके विपरीत प्रभाव आम नागरिक को भोगना पड़ रहे हैं । कांग्रेस अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने और आमजन को न्याय दिलाने में मदद करेगी ।
श्री गुर्जर ने लोकायुक्त टीम से मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की ।





