
Physical Exercise— For All
– N K Tripathi
All of us instinctively know that remaining physically active is imperative. We also believe in “ A sound mind in a sound body”. And yet, WHO estimates that only 7% of Indians do any structured exercise of any type. This explains the large number of people flocking around hospitals. In the exceedingly stress ridden life, exercise can also be a big mental relief. At the risk of repeating time and again about exercise for all age groups, I venture again to emphasise upon it.
Unlike young, old adults face a unique combination of health, cognitive and social challenges. They encounter chronic diseases, memory loss and loneliness. Exercise can control or mitigate these problems.
Walking alone or doing only yoga is not enough. Ideally, like for young, exercise prescription
for older adults should include aerobic exercise, muscle
strengthening exercises, and flexibility exercises. In addi-
tion, individuals who are at risk for falling or mobility impairment should also perform specific exercises to improve balance. Regular physical activity is essential for healthy aging.
Adults aged 65 yr and older gain substantial health benefits from regular physical activity, and these
benefits continue to occur throughout their lives. Promoting
physical activity for older adults is especially important because they are the least physically active of any age group. Complete exercise gives quality of life.
The evening of the life should be as beautiful as the evening of the sky.
व्यायाम-सर्वजन हिताय
— एन. के. त्रिपाठी
हम सभी सामान्य रूप से जानते हैं कि शारीरिक रूप से सक्रिय रहना अत्यंत आवश्यक है। हम यह भी मानते हैं कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है।” फिर भी, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का अनुमान है कि केवल 7% भारतीय ही किसी भी प्रकार का नियमित व्यायाम करते हैं। यही कारण है कि अस्पतालों में लोगों की इतनी भीड़ लगी रहती है। अत्यधिक तनावपूर्ण जीवन में व्यायाम मानसिक विश्राम का साधन भी हो सकता है। मैं सभी आयु वर्गों लोगों के लिए व्यायाम के महत्व को बार-बार बल देता हूँ तथा अब पुनः इस पर बल देने का साहस कर रहा हूँ।
वरिष्ठ व्यक्तियों को स्वास्थ्य, मानसिक क्षमता और सामाजिक जीवन से जुड़ी अनेक विशेष चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें दीर्घकालिक बीमारियों, स्मृति ह्रास और अकेलेपन से जूझना पड़ता हैं। व्यायाम इन समस्याओं को नियंत्रित या कम कर सकता है।
केवल वॉकिंग या केवल योग पर्याप्त नहीं है। आदर्श रूप से सभी के समान वरिष्ठों के लिए भी व्यायाम में एरोबिक व्यायाम, मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम और लचीलापन बढ़ाने वाले व्यायाम सम्मिलित होने चाहिए। इसके अतिरिक्त जिन लोगों को चलने-फिरने में कठिनाई अथवा गिरने का भय है, उन्हें संतुलन ( बैलेंस) ठीक करने वाले विशेष व्यायाम भी करने चाहिए। स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि आवश्यक है।
65 वर्ष और उससे अधिक आयु के वयस्कों को नियमित शारीरिक गतिविधि से महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है और ये लाभ जीवनभर के लिए है। वृद्धों में शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि वे किसी भी आयु वर्ग की तुलना में सबसे कम सक्रिय रहते हैं। संतुलित व्यायाम जीवन में गुणवत्ता प्रदान करता है।
जीवन की संध्या भी आकाश की संध्या के समान ही सुंदर होनी चाहिए।





