
Lokayukt Trap: महिला पटवारी ₹5000 की रिश्वत लेते पकड़ी गई
ग्वालियर: ग्वालियर में एक महिला पटवारी को ₹5000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है।
लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मंशाराम द्वारा दिनांक 16.06.2026 लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर में शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें लेख किया कि ग्राम गूंधारा मे आवेदक की बहन गूड्डी की जमीन का सीमांकन और पत्नी सावित्रीबाई के नामांतरण हेतु कार्यवाही के लिए आवेदन किया था। जिसके लिए हल्का पटवारी रेखा शाक्य 15000/– रुपए की मांग कर रही है।
शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग ग्वालियर के द्वारा सत्यापन कराया गया। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग करना सही पाया गया एवं शिकायतकर्ता से 3500 रुपये प्राप्त कर लिए थे। आज दिनांक 19.06.2026 को लोकायुक्त ग्वालियर की टीम द्वारा आरोपी रेखा शाक्य – पटवारी, हल्का गुंधारा तहसील तानसेन जिला ग्वालियर को 5000/- रुपए रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है।
आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेपकर्ता अधिकारी
श्री उपेंद्र दुबे निरीक्षक विपुस्था लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर
ट्रैप दल के सदस्य
श्रीमती अंजलि शर्मा निरीक्षक,
अभिषेक वर्मा निरीक्षक और अन्य





