WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukta Trap: धार जिले में पटवारी ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया

Lokayukta Trap: धार जिले में पटवारी ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

धार: जिले के मनावर में लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी प्रवीण पाटीदार को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पटवारी प्रवीण पाटीदार ने दो प्लाट के नामांतरण करने के एवज में फरियादी अरुण कुमार तिवारी से 20 हजार की रिश्वत मांग की गई थी। जिसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त इंदौर को की थी।

लोकायुक्त पुलिस ने मामले की जांच कर पटवारी प्रवीण पाटीदार को पहली किस्त 10 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा है। वहीं लोकायुक्त टीम इंदौर ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के प्रकरण दर्ज कर लिया और अब लोकायुक्त टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है

बाइट – सचिन पटेरिया (निरीक्षक)

लोकायुक्त एसपी इंदौर राजेश सहाय के निर्देश पर आज धार जिले के मनावर में यह कार्रवाई की गई है। इसमें आवेदक अरुण कुमार तिवारी हैं, जो दो प्लॉटों के नामांतरण के लिए आरोपी प्रवीण पाटीदार, पटवारी हल्का नंबर 21, के पास गए थे। प्रवीण पाटीदार द्वारा आवेदक अरुण तिवारी से ₹10,000 प्रति नामांतरण के हिसाब से रिश्वत की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत आवेदक ने लोकायुक्त में एसपी इंदौर को की थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर टीम गठित की गई और आज दिनांक को आरोपी को ₹10,000 लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप कर लिया गया है। यह मामला कस्थली गांव का है।

इस संबंध में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।